5
(2)

@ विश्व शिक्षक दिवस पर नाथनगर में शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश; जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद का लिया संकल्प, शिक्षकों को किया गया सम्मानित।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। दानवीर कर्ण की धरती नाथनगर में सोमवार को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिला। महात्मा गांधी आगमन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग वितरित किए गए, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले दो दर्जन से अधिक शिक्षकों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।
युग चेतना फाउंडेशन, अंग-जन-गण और दानवीर कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम नाथनगर स्थित मुनीराम खेतान विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। कर्णगढ़, नाथनगर में हुए समारोह में बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया गया।समारोह की अध्यक्षता गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की, जबकि संचालन समाजसेवी एवं पत्रकार प्रसून लतांत ने किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जरूरतमंदों की मदद को संस्था प्रतिबद्ध:
युग चेतना फाउंडेशन के निदेशक शिवनंदन खेतान ने कहा कि उनकी संस्था जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार काम कर रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग के साथ आपदा के समय भी संस्था जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

शिक्षकों से जिम्मेदारी के साथ दायित्व निभाने की अपील:

अंग-जन-गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर मंडल ने समारोह में उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने समाज के विकास के लिए सभी वर्गों को मिल-जुलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रसार और जरूरतमंद बच्चों को सहयोग देना सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

शिक्षक सम्मान समाज के लिए प्रेरणा:
इस अवसर पर अंग-जन-गण की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्पणा कुमारी, समाजसेवी जिमी हमीदी, शिक्षाविद अरुण कुमार, प्रकाश चंद्र गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
मौके पर दो दर्जन शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें ए.सृष्टि, सत्येंद्र कुमार,दिलीप कुमार, मंडल, प्रमोद कुमार, महेंद्र कुमार मंडल, नेहा कुमारी, मीना सिंह,वंदना कुमारी,डॉ संजय जायसवाल,डॉ पंकज कुमार, डॉ मणिकांत, पंकज टंडन,अरविंद श्रीवास्तव,आलोक कुमार अशोक, डॉ इंतखाब अहमद, डॉ प्रतीक जैन,डॉ अमित कुमार वर्मा,मनोज पंडित, रितेश रंजन, सतनारायण मंडल,विनीत श्रीवास्तव,अर्पण कुमारी,शशि रानी गुप्ता व रणजीत कुमार शर्मा प्रमुख थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: