October 5, 2026
Purnia: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया वीवीआईटी का शैक्षणिक भ्रमण- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026कृत्रिम बुद्धिमत्ता, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और तकनीकी सुविधाओं की ली जानकारी पूर्णिया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का 3 अक्टूबर को विद्या विहार प्रौद्योगिकी संस्थान (वीवीआईटी), पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आधुनिक तकनीक तथा भविष्य में उपलब्ध शैक्षणिक एवं रोजगार के अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष राजेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन, प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार के सहयोग तथा कुलसचिव सौरभ कुमार के नेतृत्व में किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने वीवीआईटी की विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित सुविधाओं, विभिन्न कार्यशालाओं, रसायन विज्ञान […]