5
(2)

कुदाल, लाठी और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप; गंभीर रूप से घायल महिला भागलपुर रेफर

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। गंभीर रूप से घायल सुलेखा देवी की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

घायलों में बलराम सिंह की पत्नी सुलेखा देवी, बबलू सिंह की पत्नी गुड्डी देवी, रमेश सहनी की पत्नी प्रियंका देवी, राकेश कुमार की पत्नी सोनी देवी और राहुल कुमार की पत्नी करीना देवी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

घायल सुलेखा देवी ने बताया कि रविवार को घर के सभी पुरुष सदस्य जलकर में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी टूनो सिंह, चानो सिंह, पैरू सिंह, मिथिलेश सिंह, सोनू सिंह और सजीत सिंह कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा कुदाल से हमला करने का आरोप है। सुलेखा देवी के अनुसार हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं।

वहीं घायल प्रियंका देवी ने बताया कि वह प्रसव के बाद रविवार को अपनी मां के घर आई हुई थीं। इसी दौरान कुछ लोग कथित रूप से कुदाल, लोहे की रॉड और लाठी समेत अन्य सामान लेकर घर में घुस आए और महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि बीच-बचाव करने पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गई।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। घायलों का अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में इलाज कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुलेखा देवी को चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया।

परिजनों ने घटना की सूचना गोपालपुर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: