5
(1)

7 अक्टूबर को कला भवन से थाना चौक तक निकलेगी सेवा ज्योति मशाल यात्रा, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे कार्यकर्ता

पूर्णिया। विधायक जनसंपर्क कार्यालय में सोमवार को जनसंघ से भाजपा तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एवं गुजरात के राज्यपाल रहे स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक, पांचों मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कैलाशपति मिश्र के संगठनात्मक योगदान और राजनीतिक जीवन को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान 7 अक्टूबर को कला भवन में आयोजित होने वाले सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक विजय खेमका ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा काल के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 11 अक्टूबर तक विभिन्न सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कला भवन, पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों द्वारा सुना जाएगा। इसके बाद कला भवन से थाना चौक तक सामूहिक रूप से सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान सेवा ज्योति कलश को सेवा ज्योति चौक पर स्थापित किया जाएगा।

विधायक ने मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, मंडल प्रभारियों तथा विधानसभा संयोजक एवं प्रभारी को कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी।

उन्होंने पूर्णिया शहर एवं पूर्वी प्रखंड क्षेत्र के लोगों से 7 अक्टूबर को कला भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने और सेवा ज्योति यात्रा में सहभागी बनने की अपील की।

बैठक में मनोज गोस्वामी, गोपाल सिंहा, पवन सहनी, पानो देवी, मनोज सिंह, अनुपमा झा, सुजीत सिन्हा, चंदन पासवान, संजय मिश्रा सहित पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: