Naugachia: नवगछिया उपकारा में बंदियों को दी गई कानूनी अधिकारों और मध्यस्थता की जानकारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विधिक जागरूकता कार्यक्रम में निःशुल्क कानूनी सहायता, जेल विधिक सहायता क्लीनिक और मध्यस्थता की प्रक्रिया पर हुई विस्तृत चर्चा नवगछिया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय, नवगछिया की ओर से उपकारा नवगछिया में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विवादों के वैकल्पिक समाधान के लिए मध्यस्थता की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय, नवगछिया के अध्यक्ष अफजल आलम एवं सचिव आशीष चंद्र के दिशा-निर्देश में किया गया। इस दौरान बंदियों को विशेष रूप से दो महत्वपूर्ण विषयों—कैदियों के कानूनी अधिकार और मध्यस्थता—के संबंध में विस्तृत […]

Bhagalpur: भागलपुर में 17 से जनवरी 2027 में होगा सात दिवसीय भव्य शिव महापुराण कथा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पंडित प्रदीप मिश्रा ‘सीहोर वाले बाबा’ करेंगे कथा वाचन, सांसद अजय कुमार मंडल बनाए गए संरक्षक प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर की धरती पर आगामी जनवरी में सात दिवसीय भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री श्री 108 शिव परिवार सेवा समिति, भागलपुर के तत्वावधान में 17 जनवरी से 23 जनवरी 2027 तक होने वाले इस धार्मिक आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं भागवत भूषण परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा ‘सीहोर वाले बाबा’ श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा का रसपान कराएंगे। श्री श्री 108 शिव परिवार सेवा समिति की ओर से भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल को आयोजन का संरक्षक बनाया गया है। संरक्षक बनाए जाने पर सांसद अजय कुमार मंडल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपने […]

Bhagalpur: एनीमिया मुक्त अभियान के बीच सड़क किनारे फेंकी मिलीं 100 से अधिक सिरप की बोतलें- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ घर-घर जांच और मुफ्त इलाज का दावा, जमीनी तस्वीर ने दवा वितरण व्यवस्था पर उठाए सवाल। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले में 25 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक 90 दिवसीय विशेष ‘एनीमिया मुक्त बिहार’ अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इसके लिए माइक्रो-प्लान तैयार किया गया है तथा शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के साथ समन्वय कर विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों की शत-प्रतिशत ट्रैकिंग की जानी है। इसी बीच कहलगांव स्थित एनजीआर सर्विस रोड जो नारायणपुर गेट से महागामा (झारखंड) की ओर जाती है में सड़क किनारे 100 से अधिक सिरप की बोतलें फेंकी मिलीं, जिससे दवाओं के वितरण और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उक्त सिरप की बोतलों पर साफ़ तौर पर […]

Bhagalpur: TMBU पेंशनरों के अनुदान में फिर कटौती का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पेंशनर संघर्ष मंच ने कहा- पिछले तीन वित्तीय वर्षों में चौथी बार रोका गया अनुदान, कुलपति से राज्य सरकार से गतिरोध समाप्त करने की मांग। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के पेंशनरों के अनुदान को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। पेंशनर संघर्ष मंच ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों में चौथी बार राज्य सरकार की ओर से विश्वविद्यालय के पेंशनरों का अनुदान रोका गया है। मंच के अनुसार, पिछले आवंटन में भी TMBU को अगस्त 2026 का अनुदान नहीं मिला था। पेंशनर संघर्ष मंच के संयोजक प्रो. पवन कुमार सिंह ने कहा कि बार-बार अनुदान रोके जाने से विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पेंशनरों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ […]

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु की मजबूती बढ़ाने का काम तेज, कार्बन प्लेटिंग से बढ़ सकती है 20 साल तक उम्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ डैमेज हिस्सों की ग्राइंडिंग, कार्बन फाइबर व कार्बन लेमिनेशन का कार्य जारी; मुंबई से पहुंची 48 सदस्यीय टीम जुटी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के बंद होने के बाद पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, मजबूती और स्ट्रेंथनिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। सेतु के डैमेज हिस्सों को दुरुस्त करने के लिए विशेषज्ञ तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके तहत पुल के संबंधित हिस्सों में ग्राइंडिंग के बाद कार्बन फाइबर, कार्बन लेमिनेशन और कार्बन प्लेट लगाने का कार्य किया जा रहा है। मालूम हो कि अगले साल जनवरी में सेतु को आमजनों को सौंपना है।बताया जा रहा है कि इस तकनीक के माध्यम से पुल के संबंधित हिस्सों की लोड कैपेसिटी और स्ट्रेंथ को बढ़ाने […]

Bhagalpur: गंगा की लहरों पर नजर, खतरे की आहट पर तैयार SDRF- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ ‘हैं तैयार हम’ के साथ भागलपुर में छह रेस्क्यू बोट और 12 जवान तैनात। प्रदीप विद्रोही भागलपुर । गंगा का जलस्तर बढ़े या तेज धार में कोई नाव नियंत्रण खो दे, आपात स्थिति में मदद पहुंचाने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें नदी पर मुस्तैद हैं। भागलपुर में SDRF की टीम एक अक्टूबर से गंगा में चलने वाली फेरी और मालवाहक नौकाओं की निगरानी कर रही है। टीम का अभियान ‘हैं तैयार हम’ थीम के साथ चल रहा है। भागलपुर जिला SDRF ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए छह इन्फ्लेटेबल रबर रेस्क्यू बोट (IRRB) तैनात की हैं। ये बोट आउटबोर्ड मोटर, लाइफ जैकेट और अन्य जरूरी बचाव उपकरणों से लैस हैं। इनके साथ […]

Bhagalpur: गंगा का बढ़ा जलस्तर, तीनों घाटों पर बाइक से फेरी सेवा तीन दिन और बंद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ एप्रोच रोड में कटाव के चलते प्रशासन का फैसला, बाबूपुर घाट से कार्गो मूवमेंट पर भी रोक। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर और नवगछिया की ओर एप्रोच रोड में हो रहे कटाव ने नदी के रास्ते आवागमन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बियादा घाट, बाबूपुर घाट/डीपीएस घाट और जानकी चौक, नवगछिया से संचालित फेरी सेवा में बाइक के आवागमन पर लगी रोक को तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। इस दौरान इन तीनों घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा का संचालन नहीं होगा। हालांकि, पैदल यात्रियों के लिए फेरी सेवा पहले की तरह जारी रहेगी। कटाव रोकने में जुटी WRD की टीम: प्रशासन के अनुसार, […]

Bhagalpur: कबड्डी के मैदान में गूंजा जीत का शोर, एसएसवी कॉलेज ने महिला खिताब पर जमाया कब्जा, पुरुष वर्ग में TNB कॉलेज भागलपुर बना विजेता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ रोमांचक मुकाबलों के बाद तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तीन दिनों तक कबड्डी के मैदान पर चले जोरदार मुकाबलों के बाद रविवार को तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। पुरुष वर्ग में TNB कॉलेज, भागलपुर ने बाजी मारी, जबकि महिला वर्ग की ट्रॉफी मेजबान एसएसवी कॉलेज, कहलगांव के नाम रही। 2 अक्टूबर से एसएसवी कॉलेज, कहलगांव में शुरू हुई प्रतियोगिता के अंतिम दिन दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में TNB कॉलेज ने मेजबान एसएसवी कॉलेज को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं महिला वर्ग में एसएसवी कॉलेज ने एसएम कॉलेज, […]

Bhagalpur: संकल्प सभा के साथ 12वें गांधी उत्सव का शानदार समापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कठिनाइयों और चुनौतियों के बावजूद तीन दिवसीय गांधी उत्सव रहा प्रभावशाली। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। दिशा ग्रामीण विकास मंच, बैजानी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 12वें गांधी उत्सव का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और संकल्प सभा के साथ शानदार समापन हुआ। गांधी जयंती तथा गांधीजी के भागलपुर-बांका आगमन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस उत्सव की शुरुआत जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, वहीं इसका समापन गांधी के विचारों, भारतीय संविधान और सामाजिक समरसता के प्रति संकल्प के साथ हुआ। समापन कार्यक्रम का उद्घाटन बापू टावर, पटना के उप निदेशक ललित कुमार सिंह, संजय ठाकुर, वरिष्ठ अंगिका साहित्यकार डॉ. अमरेंद्र, वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत तथा संस्था के सचिव डॉ. मनोज मीता और अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार ने […]

Naugachia:नवगछिया के मकंदपुर चौक पर स्थित शिवानी डेयरी में अब स्वादिष्ट चाट का भी आनंद, समोसा कटलेट के साथ विभिन्न वेराइटी के चाट उपलब्ध-GS NEWS

bihar bhagalpurJYOTI KUMARI0

नवगछिया। मकंदपुर चौक, एनएच-31 स्थित शिवानी डेयरी में अब ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट चाट भी उपलब्ध हो गई है। यहां समोसा चाट, कचौरी चाट, कटलेट चाट और पापड़ी चाट सहित विभिन्न प्रकार की चाट का स्वाद लिया जा सकता है। शिवानी डेयरी में चाट के साथ-साथ शुद्ध एवं ताजे दूध से तैयार विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और डेयरी उत्पाद भी उपलब्ध हैं। यहां रसगुल्ला, दही, शुद्ध पनीर, शुद्ध घी, पेड़ा, खोवा, छेना, गुलाब जामुन, स्पंज, रसमलाई और बालूशाही ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है। दुकान की खासियत यह है कि शादी-विवाह, त्योहार, पारिवारिक समारोह एवं अन्य उत्सवों के लिए मिठाइयों, डेयरी उत्पादों का बड़ी मात्रा में आर्डर भी लिया जाता है। ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार आयोजन के लिए […]