Bhagalpur: संकल्प सभा के साथ 12वें गांधी उत्सव का शानदार समापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कठिनाइयों और चुनौतियों के बावजूद तीन दिवसीय गांधी उत्सव रहा प्रभावशाली। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। दिशा ग्रामीण विकास मंच, बैजानी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 12वें गांधी उत्सव का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और संकल्प सभा के साथ शानदार समापन हुआ। गांधी जयंती तथा गांधीजी के भागलपुर-बांका आगमन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस उत्सव की शुरुआत जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, वहीं इसका समापन गांधी के विचारों, भारतीय संविधान और सामाजिक समरसता के प्रति संकल्प के साथ हुआ। समापन कार्यक्रम का उद्घाटन बापू टावर, पटना के उप निदेशक ललित कुमार सिंह, संजय ठाकुर, वरिष्ठ अंगिका साहित्यकार डॉ. अमरेंद्र, वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत तथा संस्था के सचिव डॉ. मनोज मीता और अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार ने […]

Naugachia:नवगछिया के मकंदपुर चौक पर स्थित शिवानी डेयरी में अब स्वादिष्ट चाट का भी आनंद, समोसा कटलेट के साथ विभिन्न वेराइटी के चाट उपलब्ध-GS NEWS

bihar bhagalpurJYOTI KUMARI0

नवगछिया। मकंदपुर चौक, एनएच-31 स्थित शिवानी डेयरी में अब ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट चाट भी उपलब्ध हो गई है। यहां समोसा चाट, कचौरी चाट, कटलेट चाट और पापड़ी चाट सहित विभिन्न प्रकार की चाट का स्वाद लिया जा सकता है। शिवानी डेयरी में चाट के साथ-साथ शुद्ध एवं ताजे दूध से तैयार विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और डेयरी उत्पाद भी उपलब्ध हैं। यहां रसगुल्ला, दही, शुद्ध पनीर, शुद्ध घी, पेड़ा, खोवा, छेना, गुलाब जामुन, स्पंज, रसमलाई और बालूशाही ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है। दुकान की खासियत यह है कि शादी-विवाह, त्योहार, पारिवारिक समारोह एवं अन्य उत्सवों के लिए मिठाइयों, डेयरी उत्पादों का बड़ी मात्रा में आर्डर भी लिया जाता है। ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार आयोजन के लिए […]

Bhagalpur: बियाडा घाट पहुंचे आयुक्त, फेरी सेवा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ जहाजों की संख्या 12 करने का लक्ष्य, घाट पर नियंत्रण कक्ष, मेडिकल कैंप व एंबुलेंस की व्यवस्था। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के बाद आम लोगों की सुविधा के लिए संचालित वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा रविवार को बरारी स्थित बियाडा घाट पहुंचे। उन्होंने घाट पर यात्रियों के आवागमन, जहाजों के परिचालन, बोर्डिंग-डिबोर्डिंग प्वाइंट, जेटी तथा यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन की ओर से विकसित किए गए तीन बोर्डिंग एवं डिबोर्डिंग प्वाइंट की व्यवस्था की समीक्षा की गई। आयुक्त ने जहाजों के निरीक्षण के दौरान उनका […]

Bhagalpur: राज्य स्तरीय विद्यालय लॉन टेनिस ओपन चयन प्रतियोगिता 2026-27 संपन्न- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बालक व बालिका के विभिन्न वर्गों में कुल 6 राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों का हुआ चयन। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय लॉन टेनिस ओपन चयन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन लॉन टेनिस कोर्ट, सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के प्रतिभावान विद्यालयी लॉन टेनिस खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल, तकनीक एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओपन ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों […]

Noimg

Bhagalpur: सेतु बंद, 12 जहाजों का था वादा, चार से आर-पार, बाकी जहाज किस घाट पर!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ जनता अब भी किनारे खड़ी, जनहित में पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र एवं जिला प्रशासन से सीधा सवाल।महागठबंधन की नेत्री अर्पणा कुमारी ने एक बार फिर पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र के एक बयान के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हल्ला बोल दिया है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला सेतु बंद हुआ तो मंत्री की ओर से जनता को दिलासा मिला था कि, ‘चिंता मत कीजिए, गंगा में 12 जहाज चलेंगे, वह भी निःशुल्क!’ जनता ने भी भरोसा कर लिया। आखिर सरकार के एक मंत्री ने कहा था और प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया था। लोगों ने सोचा – पुल बंद है तो क्या हुआ, सरकार ने नदी पर रास्ता खोल दिया है। लेकिन अब हालात देखकर लगता है […]

Bhagalpur: सबौर-मिर्जाचौकी मरीन ड्राइव की दिशा में बढ़ा कदम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कहलगांव विधायक ई शुभानंद मुकेश के पहल पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने पथ निर्माण विभाग को दिया कार्रवाई का निर्देश, DPR तैयार कराने की मांग पर होगी प्रक्रिया। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सबौर से कहलगांव होते हुए मिर्जाचौकी (बिहार-झारखंड सीमा) तक प्रस्तावित मरीन ड्राइव यानी गंगा पाथवे के निर्माण की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर पहल आगे बढ़ी है। कहलगाँव के विधायक ई. शुभानंद मुकेश की ओर से मुख्यमंत्री को दिए गए प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने पथ निर्माण विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने 14 सितंबर 2026 को पथ निर्माण विभाग के सचिव को पत्र भेजकर विधायक के पत्र पर आवश्यक छानबीन कर समुचित निर्णय लेने तथा की गई […]

Noimg

Bhagalpur: वन्यजीव सप्ताह के तहत गरुड़ संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, स्थानीय ग्रामीणों को किया गया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गरुड़ पुनर्वास केंद्र के जीर्णोद्धार के बाद हुआ उद्घाटन, कदवा खैरपुर में गरुड़ दिवस पर संरक्षण का लिया संकल्प भागलपुर । वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत भागलपुर वन प्रमंडल की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वन्यजीव सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को गरुड़ पुनर्वास केंद्र, भागलपुर के जीर्णोद्धार के बाद विधिवत उद्घाटन किया गया। गरुड़ पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक डॉ. एस. कुमारासामी, सुनील अग्रवाल, अरविंद मिश्रा एवं जयनंदन मंडल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ‘प्रकृति के प्रहरी’ श्रृंखला का विमोचन भी किया गया। इस श्रृंखला के माध्यम से प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण में जुटे लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को […]

Noimg

Purnia: 9वीं जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप का हुआ समापन, चाणक्य स्टडी प्वाइंट बना ओवरऑल चैंपियन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, एसके मिशन रहा उपविजेता पूर्णिया । पूर्णिया जिला साइकिलिंग संघ की ओर से आयोजित 9वीं जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप-2026 का रविवार को उत्साह और खेल भावना के साथ समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से आए बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के बाद मुख्य अतिथि वरीय उप समाहर्ता रविशंकर झा ने किया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश्वर रहमान, नैना प्रसाद, कंचन, ब्यूटी रूबी, सोनिया, एसके मिशन स्कूल के अनुभव कीर्ति सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य […]

Noimg

Purnia: वीवीसीपी-सैट 2026 में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह, 282 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति एवं प्रवेश परीक्षा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा शत-प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का अवसर पूर्णिया । विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्या विहार करियर प्लस की ओर से आयोजित वीवीसीपी-सैट 2026 छात्रवृत्ति एवं प्रवेश परीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्णिया के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 282 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वीवीसीपी केंद्र पर 140 तथा विद्या विहार आवासीय विद्यालय स्थित केंद्र पर 142 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ परीक्षा में भाग लिया। दोनों केंद्रों पर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न […]

Purnia: ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स ने रचा नया इतिहास, एक माह में 1,000 से अधिक महिंद्रा वाहनों का पंजीकरण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तीन पहिया वाहन खंड में पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल करने का दावा, ग्राहकों और पूरी टीम को दिया सफलता का श्रेय पूर्णिया। ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक माह में 1,000 से अधिक महिंद्रा वाहनों का पंजीकरण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के अनुसार, इस उपलब्धि के साथ ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स ने तीन पहिया वाहन खंड में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्थान ने इस उपलब्धि को पूरे बिहार तथा कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है। लगभग चार दशक से ग्राहकों की सेवा कर रहे ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के लिए यह उपलब्धि महज बिक्री के आंकड़े से कहीं अधिक है। कंपनी के अनुसार, वर्षों से ग्राहकों के साथ बने विश्वास, आत्मीय […]