5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ नदी की धारा भी तेज हो गई है। रविवार शाम नवगछिया से भागलपुर आ रहा एक जहाज तेज बहाव की चपेट में आकर अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया और बहते हुए सबौर के इंग्लिश क्षेत्र तक पहुंच गया। जहाज के बहाव में चले जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?


एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर जहाज में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज धारा के बीच हुए इस रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने में टीम सफल रही।
गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण नदी की धारा में तेजी आने से जलयानों के परिचालन में भी चुनौती बढ़ गई है। रविवार की घटना ने नदी मार्ग से आवागमन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत को सामने ला दिया है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: