5
(1)

पूर्णिया में नामांकन सभा में बोले—शिक्षकों के सातवें वेतनमान और युवाओं के रोजगार को बनाया जाएगा प्राथमिकता

पूर्णिया। जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने सोमवार को पूर्णिया में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर आयोजित नामांकन सभा में हिस्सा लिया। जिला स्कूल, भट्ठा बाजार के समीप आयोजित सभा में उन्होंने जन सुराज प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील की। सभा के बाद कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए कला भवन तक पहुंचे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

प्रशांत किशोर ने कहा कि कोसी स्नातक क्षेत्र का यह चुनाव सरकार बनाने या हटाने का चुनाव नहीं है, बल्कि सरकार को जवाबदेह बनाने और उसकी कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को अपने मुद्दों और अपेक्षाओं के आधार पर मतदान करना चाहिए।

शिक्षकों और युवाओं से जुड़े मुद्दों का किया उल्लेख

प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले सातवां वेतनमान दिलाने की जिम्मेदारी वह अपने ऊपर लेते हैं। उन्होंने पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के रोजगार का मुद्दा भी उठाया और 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य सामने रखा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के पलायन जैसे मुद्दे बिहार के भविष्य से सीधे जुड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा व्यवस्था में इन समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पाया है।

भाजपा प्रत्याशी पर साधा निशाना

सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी एनके यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने मतदाताओं से डॉ. रजनीश रंजन के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि यदि भाजपा प्रत्याशी को इस चुनाव में हार मिलती है तो इससे भाजपा के राजनीतिक संगठन पर असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं है, लेकिन इसका परिणाम सत्ता में बैठे लोगों को जनता के मुद्दों के प्रति जवाबदेह बनाने का संदेश दे सकता है।

प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार के नेतृत्व को लेकर भी कई राजनीतिक टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि जनता के पास चुनाव के माध्यम से अपनी बात रखने का लोकतांत्रिक अधिकार है और मतदाताओं को इसका इस्तेमाल अपने मुद्दों के आधार पर करना चाहिए।

सभा में जन सुराज के प्रदेश स्तर के नेताओं के अलावा जिला एवं प्रखंड स्तर के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें ललन यादव, किशोर कुमार मुन्ना, जिला अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन, चुनाव प्रभारी राकेश कुमार, पूर्णिया प्रभारी संतोष सिंह, लोकसभा प्रभारी अमोद मंडल, सत्यनारायण शर्मा, महिला प्रवक्ता शनू कुमारी, राहुल झा, आलोक कुमार, सहरियार आलम और आफाक आलम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: