5
(1)

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज को तत्काल रक्त की जरूरत, आपात स्थिति में रेडक्रॉस पहुंचकर अमरेंद्र भगत ने दिया एक यूनिट रक्त

पूर्णिया। सरसी निवासी आनंदी गिरी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें रक्त चढ़ाने की आवश्यकता बताई। मरीज का रक्त समूह बी-नेगेटिव होने के कारण परिजनों को रक्तदाता मिलने में परेशानी हो रही थी। बताया गया कि पिछले तीन दिनों से परिजन रक्त की तलाश में जुटे थे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

परिजनों के अनुसार आनंदी गिरी के शरीर में पर्याप्त मात्रा में रक्त का निर्माण नहीं हो रहा है, जिसके कारण उन्हें समय-समय पर रक्त की आवश्यकता पड़ रही है। करीब 10 दिन पहले भी तबीयत बिगड़ने पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पूर्णिया जिला कार्यकारिणी सदस्य सुशील कुमार ने बी-नेगेटिव रक्त का एक यूनिट रक्तदान किया था। रक्त मिलने के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ था और परिजन उन्हें घर ले गए थे।

इसके बाद दोबारा तबीयत बिगड़ने पर आनंदी गिरी को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सकों की सलाह पर परिजन बी-नेगेटिव रक्त की व्यवस्था में जुट गए। तीन दिनों तक रक्तदाता नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती गई। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने तत्काल रक्त की व्यवस्था करने की जरूरत बताई थी।

मामले की जानकारी विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को दी गई। इसके बाद संगठन की ओर से बी-नेगेटिव रक्तदाता की तलाश शुरू की गई। आपात स्थिति को देखते हुए संगठन के पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने आगे आकर रेडक्रॉस पहुंचकर बी-नेगेटिव रक्त का एक यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना संगठन की सेवा भावना का हिस्सा है।

उन्होंने रक्तदान करने वाले नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की युवा शक्ति सेवा कार्यों की महत्वपूर्ण ताकत है।

राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में संगठन मानव सेवा के साथ सामाजिक एवं अन्य सेवा कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, अजय कुमार, राजा कुमार, नीरज कुमार, विनय कुमार सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: