5
(1)

सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, पेयजल, सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट, पेंशन और जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र समेत विभिन्न सेवाओं से जुड़े आवेदन लिए गए

पूर्णिया। नगर निगम की सेवाओं को आम लोगों तक आसानी से पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को मरंगा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड संख्या 8 एवं 9 के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नगर निगम से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं सेवाओं के लिए आवेदन दिया।

सहयोग शिविर में नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अलग-अलग स्टॉल एक ही परिसर में लगाए गए थे। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय की अलग-अलग शाखाओं का चक्कर नहीं लगाना पड़ा। नागरिकों ने पेयजल, सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट, होल्डिंग टैक्स, भवन का नक्शा, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित कई सेवाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार अब तक आयोजित सहयोग शिविरों में कुल 515 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 491 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। छह आवेदन रद्द किए गए हैं, जबकि 18 आवेदन अभी प्रक्रियाधीन हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रक्रियाधीन आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कई विभागों के लगाए गए स्टॉल

शिविर में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य, प्रकाश, आवास, सैरात, होल्डिंग टैक्स, मुद्रा ऋण एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, सफाई, भवन मानचित्र, मत्स्य, पेयजल, आपूर्ति, सड़क एवं नाला योजना, अतिक्रमण मापी, व्यापार अनुज्ञप्ति, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र तथा समाज कल्याण समेत विभिन्न सेवाओं के स्टॉल लगाए गए थे।

संबंधित शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनके आवेदनों का पंजीकरण किया। कई मामलों में लोगों को आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।

महापौर ने किया सभी स्टॉलों का निरीक्षण

सहयोग शिविर में पहुंचीं नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने सभी स्टॉलों का एक-एक कर निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। महापौर ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से भी उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।

नागरिकों की समस्या का समाधान प्राथमिकता

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि सहयोग शिविर केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान की पहल है। नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनका अधिकार है और नगर निगम इसके लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के लिए नागरिक शिविर में आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक आवेदन पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी कारण से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए भी शिविर के माध्यम से प्रयास किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि पूर्णिया शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए नगर निगम के प्रयासों के साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील

महापौर ने राज्य सरकार के कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से आम लोगों को स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न सरकारी एवं नगर निगम सेवाओं का लाभ मिल रहा है और उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी आसान हो रही है।

शिविर में नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडे, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, वार्ड पार्षद ऋतुराज यादव, स्वपन घोष, पार्षद प्रतिनिधि बहादुर यादव, प्रधान सहायक उमेश यादव सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी पहुंचे और विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदन देकर अपनी समस्याओं के समाधान की पहल की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: