5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। शिविर में आम नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने और शिकायतों एवं आवेदनों के निष्पादन की कार्रवाई की गई।

विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शिविर में पहुंचे लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G), दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY), विकसित भारत ग्राम योजना (VB-GRAMG), स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G), प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM)/जीविका, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY), जल जीवन मिशन, ई-श्रम पोर्टल और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, 25 सितंबर 2026 से शिविर की तिथि तक प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। पात्र मामलों में समस्याओं के समाधान तथा लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

जिला प्रशासन का लक्ष्य सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: