5
(1)

@ दुर्गा पूजा से पहले एक माह का बोनस देने और सभी कर्मियों का नियमित ईपीएफ जमा कराने की मांग।

प्रदीप विद्रोही

कहलगांव। दुर्गा पूजा से पहले एक माह का बोनस भुगतान और सभी सफाई कर्मियों के ईपीएफ की राशि नियमित रूप से जमा कराने की मांग को लेकर नगर पंचायत कहलगांव के सफाई कर्मियों ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया है। सफाई कर्मियों ने मांग पूरी नहीं होने पर 10 अक्टूबर 2026 से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को दिए आवेदन में सफाई कर्मियों ने कहा है कि दुर्गा पूजा के पूर्व सभी सफाई कर्मियों को एक माह के बोनस का भुगतान कराया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक सफाई कर्मी के ईपीएफ की राशि नियमित रूप से जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सफाई कर्मियों का आरोप है कि नगर पंचायत में करीब 120 सफाई कर्मी कार्यरत हैं, लेकिन इनमें से लगभग 60 कर्मियों के ईपीएफ की राशि ही एजेंसी द्वारा सही तरीके से जमा की जा रही है। कर्मियों ने सभी सफाई कर्मियों के ईपीएफ की राशि नियमित रूप से जमा कराने की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी सफाई कर्मचारी 10 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन की जवाबदेही होने की बात भी आवेदन में कही गई है।

सफाई कर्मियों ने दुर्गा पूजा को देखते हुए बोनस भुगतान तथा ईपीएफ संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग नगर पंचायत प्रशासन से की है।

आवेदन पर बबलु मेहतर, अमित मेहतर, साजन मेहतर, गुद्दर मलाक, गुड्डू मेहतर, गोविन्द्र मेहतर, अर्जुन होती, अजय मेहतर, गोविन्द मेहतर, बालजम मलिक, प्रवीर कुमार सेठ और टिंकू मलिक सहित अन्य सफाई कर्मियों के नाम दर्ज हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: