5
(2)

बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रुपये, नगद, मोबाइल और चार लाइटर भी जब्त

नवगछिया । मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 204.55 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से स्मैक के अलावा 2,150 रुपये नकद, चार लाइटर और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस जिला नवगछिया की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की बरामदगी तथा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 6 एवं 7 अक्टूबर की मध्य रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्ति स्मैक की खेप लेकर नवगछिया जीरोमाइल के रास्ते खगड़िया जाने वाले हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम का गठन कर तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने तेतरी जाने वाले मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मिथलेश कुमार के कमर में छिपाकर रखे दो साबुनदानी से कुल 204.55 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इसके साथ ही उसके पास से 2,150 रुपये नकद भी मिले।

पुलिस ने मौके से उसके दो सहयोगियों लक्ष्मण कुमार एवं मो. नयमतुल्ला को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों गिरफ्तार आरोपित अलौली थाना क्षेत्र, जिला खगड़िया के रहने वाले बताए गए हैं।

मालदा से स्मैक लाने की बात स्वीकार

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि वे स्मैक बेचने और सेवन करने का काम करते हैं। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के जलालपुर निवासी राजू से स्मैक लेकर आ रहे थे।

पुलिस अब स्मैक की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति सहित पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। इस संबंध में नवगछिया थाना में कांड संख्या 411/26 दर्ज किया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

चार माह में 2.650 किलोग्राम स्मैक बरामद

नवगछिया पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले चार महीनों में पुलिस ने कुल 2.650 किलोग्राम स्मैक बरामद किया है। इस दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा सूखे नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और तस्करों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार से संबंधित सूचनाओं का लगातार संकलन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपितों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

ये तीन आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में मिथलेश कुमार, पिता जयराम सिंह, निवासी अंबा, थाना अलौली, जिला खगड़िया; लक्ष्मण कुमार, पिता स्वर्गीय रंजीत सिंह, निवासी इचरूआ, थाना अलौली, जिला खगड़िया तथा मो. नयमतुल्ला, पिता मो. नईमउद्दीन, निवासी साहसी, थाना अलौली, जिला खगड़िया शामिल हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: