5
(2)

सिद्धार्थ कुमार का शानदार प्रदर्शन, 26 रन बनाने के साथ तीन विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच

नवगछिया। नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से राजेंद्र कॉलोनी मैदान, नवगछिया में आयोजित नवगछिया टी-10 सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के चौथे मुकाबले में नॉर्थ जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्ट जोन को पांच रन से हरा दिया।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ जोन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 89 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्धार्थ कुमार ने 26 रन और यश राज ने 24 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। वेस्ट जोन की ओर से अंकित ने चार विकेट और सुदर्शन ने दो विकेट हासिल किए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

90 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट जोन की शुरुआत ठीक रही, लेकिन टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। वेस्ट जोन की ओर से दीपक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए, जबकि सुदर्शन ने 14 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद पूरी टीम 84 रन ही बना सकी और नॉर्थ जोन ने मुकाबला पांच रन से अपने नाम कर लिया।

नॉर्थ जोन की ओर से सिद्धार्थ कुमार ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट हासिल किए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। सिद्धार्थ कुमार ने 26 रन बनाने के साथ तीन विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में मौजूद रहे। अंतिम ओवरों में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और नॉर्थ जोन ने पांच रन की मामूली बढ़त से जीत दर्ज की।

इस अवसर पर नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के निदेशक सह संयोजक घनश्याम प्रसाद, नवगछिया क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सरोज झा, अखिलेश पांडेय, सचिव राजेश कुमार राजू, स्टार पशु आहार के संचालक सह शिक्षक सुबोध कुमार, आयोजन अध्यक्ष डॉ. अनंत विक्रम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मैच में अंपायर की भूमिका अनुराग साह और विश्वजीत कुमार ने निभाई, जबकि बाला ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: