5
(2)

पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था पर भी जोर, डांडिया आयोजनों को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

पूर्णिया। आगामी दुर्गापूजा को लेकर केहाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी रंजन ठाकुर के नेतृत्व में हुई बैठक में दुर्गापूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा विभिन्न पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्र में आयोजित होने वाले डांडिया कार्यक्रमों को लेकर भी प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूजा आयोजन करने की अपील की गई। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि दुर्गापूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। सभी पूजा समितियों को प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजन करना चाहिए। उन्होंने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों के आसपास मांस-मछली की दुकानें और संबंधित गतिविधियां प्रशासन के निर्देशों के अनुसार बंद रखी जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने संगठन के सदस्यों और आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।

थाना प्रभारी रंजन ठाकुर ने कहा कि दुर्गापूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। सभी पूजा समितियों को प्रशासन के निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी रखी जाएगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

डांडिया आयोजनों को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। आयोजकों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आयोजन स्थल पर आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा गया।

बैठक में यह भी कहा गया कि दुर्गापूजा के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में सामाजिक संगठनों और पूजा समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के सदस्यों ने भी प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया। संगठन के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

बैठक में सदर अंचलाधिकारी अंशु कुमार, आरती कुमारी, निरीक्षक सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, सुशील कुमार और विक्की गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसके अलावा पूर्णिया कोर्ट स्टेशन दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष केशव गिरी, वार्ड संख्या 19 के पार्षद कुणाल किशोर सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के माध्यम से प्रशासन ने दुर्गापूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा समितियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से सहयोग की अपील की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: