5
(2)

स्टेशन गोलंबर से सम्राट अशोक भवन तक निकला विशाल मोटरसाइकिल काफिला, रंगोली के माध्यम से दिखाई गई विकास यात्रा

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई नवगछिया की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में स्टेशन गोलंबर से कार्यकर्ताओं का विशाल मोटरसाइकिल काफिला निकाला गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए काफिला सम्राट अशोक भवन पहुंचा, जहां यात्रा का समापन किया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा और सुशासन से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

सम्राट अशोक भवन में आयोजित समापन कार्यक्रम के दौरान भव्य रंगोली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की राजनीतिक एवं सार्वजनिक यात्रा को प्रदर्शित किया गया। रंगोली के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों और जनसेवा से जुड़े प्रयासों को दर्शाया गया।

इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दूरदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर अपने संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों की यात्रा में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनसेवा और सुशासन को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कालखंड नहीं, बल्कि स्पष्ट दृष्टि, दृढ़ संकल्प और आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण अध्याय है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनौतियों को अवसर में बदलने और सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास तथा सबका विश्वास के मंत्र के साथ देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में प्रधानमंत्री के नेतृत्व और प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है और पार्टी कार्यकर्ता इस लक्ष्य को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिला महामंत्री मुरारी लाल चिरानिया, जिला मंत्री बासुकी मंडल, रूपकुमार रूप, जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार, आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मितेश रंजन, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री नीतेश कुमार दास, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, रवीश भारती, वशिष्ठ सिंह, नगर अध्यक्ष दीपक भगत, उपाध्यक्ष मोहन सिंह, महामंत्री लालबिहारी सिंह, गोपालपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, महामंत्री चंदन भगत, रंगरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बिक्रम सिंह, नवगछिया ग्रामीण दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी, नवगछिया ग्रामीण उत्तरी मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, अजय कुमार सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भाजपा की ओर से आयोजित इस यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को याद करने के साथ कार्यकर्ताओं को संगठन के माध्यम से जनसेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: