नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग: सनलाइट नारायणपुर ने 50 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बिहपुर स्थित सर्वोदय मैदान में नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में सनलाइट नारायणपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लत्तीपुर टीम को 50 रन से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद एवं संयुक्त सचिव मो. इबरार आलम ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए सनलाइट नारायणपुर टीम ने निर्धारित ओवरों में 178 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से इकरामुल ने 28 रन, सैयद ने 21 रन तथा गौतम ने 30 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लत्तीपुर टीम निर्धारित ओवरों में 128 रन ही बना सकी। […]

भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम रवाना, नवगछिया के सूरज सीनियर टीम में शामिल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बाली (इंडोनेशिया) में 14 से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाली भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला के लिए भारतीय सीनियर एवं अंडर-21 टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ द्वारा घोषित टीम शुक्रवार को चेन्नई से बाली के लिए रवाना हो गई। महासंघ के महासचिव वाई. राजा राव द्वारा टीम की आधिकारिक घोषणा की गई। संयुक्त सचिव-सह-राष्ट्रीय चयनकर्ता गौरी शंकर ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की सीनियर एवं अंडर-21 टीमें भाग लेंगी। सीनियर पुरुष टीम की कप्तानी तेलंगाना के सबवत बाबू नायक तथा सीनियर महिला टीम की कप्तानी आंध्रप्रदेश की मस्वरपू राधाश्रवन्ति को सौंपी गई है। इस प्रतियोगिता में बिहार के नवगछिया निवासी खिलाड़ी सूरज कुमार का भारतीय सीनियर पुरुष टीम में […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु के समानांतर प्रस्तावित पुल के साथ म्यूजियम निर्माण की उठी मांग || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । जाह्नवी चौक स्थित विक्रमशिला सेतु के समानांतर प्रस्तावित नए पुल के साथ म्यूजियम निर्माण की मांग को लेकर जदयू नेता गुलशन कुमार ने पहल की है। उन्होंने भागलपुर के जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल को आवेदन सौंपते हुए क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए म्यूजियम स्थापित करने की मांग की। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि म्यूजियम के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उनका मानना है कि विक्रमशिला क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने मामले पर जल्द संज्ञान लेने […]

Noimg

नवगछिया आरपीएफ पोस्ट का सहायक सुरक्षा आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, यात्री सुरक्षा पर दिया जोर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। सहायक सुरक्षा आयुक्त सोनपुर अजय कुमार ने शनिवार को नवगछिया स्थित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोस्ट की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण तथा यात्री सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मुन्ना पासी एवं एसआई रामलाल उपस्थित रहे। सहायक सुरक्षा आयुक्त ने विभिन्न रजिस्टरों की जांच करते हुए लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली और सभी पेंडिंग मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों एवं उनके सामान […]

स्टेशन रोड पर गिरी बुजुर्ग महिला, डायल 112 की तत्परता से बची जान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। स्टेशन रोड पर शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला अचानक अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन समय पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम के राहुल राज एवं उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायल महिला की पहचान छोटी सिमरा निवासी पृथ्वी शाह की 65 वर्षीय पत्नी रामू देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह राजेंद्र कॉलोनी जा रही थीं, तभी अचानक चक्कर आने से सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके सिर […]

एनएच-31 पर रफ्तार का कहर: हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर फौजी ढाबा के समीप शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। मृतक के भाई मनीष कुमार के अनुसार युवक बाइक से मछली की झाल लेकर बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान फौजी ढाबा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस […]

रंगरा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान रुकनें पर प्रशासन पर सिफारिश का आरोप || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । रंगरा चौक पर चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन अचानक रुक जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। छोटे दुकानदारों और ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन पर सिफारिश के आधार पर कार्रवाई रोकने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार अभियान के पहले दिन प्रशासन ने सड़क किनारे बनी कई झोपड़ीनुमा और अस्थायी दुकानों को हटाया था। इस कार्रवाई में कई छोटे दुकानदारों की दुकानें तोड़ी गईं, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हुआ। हालांकि दूसरे दिन अभियान नहीं चलने से क्षेत्र में भेदभाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में कई बड़े व्यवसायियों द्वारा स्थायी अतिक्रमण कर पक्के निर्माण किए गए हैं, जिन पर […]

ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड से जीएस न्यूज़ के संपादक बरुण बाबुल सम्मानित|| GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : नई दिल्ली के नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियो परिसर में इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (ICMEI) द्वारा आयोजित 14वें ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ जर्नलिज्म, नोएडा 2026 में देश-विदेश से आए पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में आईसीएमईआई के प्रेसिडेंट एवं एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स के चांसलर डॉ. संदीप मारवाह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत, न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. विपिन गौर, डीपीआर कोरिया दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन जांग जोंग ह्वान, सर्टिफाइड इंटरनेशनल मैनेजमेंट कंसल्टेंट एवं कोच डॉ. अमित पारेन्जा, ब्रह्माकुमारी संस्था से बीके हुसैन दीदी तथा श्री किम मयोंग चोल […]

महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में होगा भव्य आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर स्थित बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर में महंत शिवनारायण गिरी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस अवसर पर बाबा बूढ़ानाथ महादेव का भव्य श्रृंगार, आरती एवं भजन संध्या स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए विशेष अभिषेक की व्यवस्था की गई है, जिसमें गंगाजल, लगभग पांच क्विंटल दूध, 50 किलोग्राम गन्ने का रस तथा छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। मंदिर की भव्य सजावट हेतु कोलकाता से विभिन्न प्रकार के फूल मंगाए जा रहे हैं, जिनसे बाबा का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। अत्यंत प्राचीन इस मंदिर के […]

तिलकामांझी में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ईसाई रीति से दफनाने पर अड़ा परिवार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सुरखीकल काली मंदिर के समीप एक युवक के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सौरभ कुमार तांती की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों के बीच मतभेद सामने आया, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक के परिजनों का कहना था कि सौरभ लंबे समय से ईसाई धर्म को मानते थे, इसलिए परिवार ने ईसाई परंपरा के अनुसार शव को दफनाने का निर्णय लिया। वहीं, मोहल्ले के कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सौरभ हिंदू समाज से जुड़े थे, इसलिए उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया जाना चाहिए। दोनों पक्षों के बीच […]