ऑपरेशन मुस्कान के तहत 45 मोबाइल बरामद, नवगछिया पुलिस ने मालिकों को सौंपे || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान चोरी या गुम हुए कुल 45 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देशन में पुलिस की तकनीकी शाखा (सर्विलांस टीम) ने लगातार तकनीकी अनुसंधान और ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइल फोनों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल ट्रेसिंग के लिए आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया फोन दोबारा मिल […]

मात्र 50 हजार से शुरू इलेक्ट्रिक गाड़ियां, नवगछिया का आरजी मोटर्स दे रहा है 3 साल फ्री सर्विस और एक्सचेंज ऑफर || GS NEWS

UncategorizedChanchal Jha0

नवगछिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच आरजी मोटर्स ग्राहकों के लिए किफायती, भरोसेमंद और सुविधाजनक विकल्प के रूप में तेजी से उभर रहा है। यदि आप पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं और कम लागत में बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो आरजी मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियां आपके लिए एक बेहतर समाधान साबित हो सकती हैं। शोरूम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत मात्र 50,000 रुपये से शुरू है। यहां 50 हजार से शुरू होने वाली और 120 किलोमीटर तक की रेंज देने वाली गाड़ियां उपलब्ध हैं। एक बार फुल चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चलने की क्षमता का दावा किया गया है। जहां एक ओर पेट्रोल […]

चंडीगढ़ की पढ़ाई से कोर्ट मैरिज तक: लव एंगल में बंधे कृष्णा–काजल, भागलपुर कोर्ट में लिए सात फेरे || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका एहसास कृष्णा और काजल को भी नहीं हुआ। बिहार के भागलपुर जिले के मथुरापुर निवासी कृष्णा और छपरा जिले की रहने वाली काजल की प्रेम कहानी चंडीगढ़ से शुरू हुई, जहां दोनों उच्च शिक्षा के लिए गए थे। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता गहराता चला गया। इसी बीच कृष्णा ने पढ़ाई छोड़ दी और चंडीगढ़ में ही एक निजी कंपनी में काम करने लगे। दूरी या परिस्थितियां उनके रिश्ते को कमजोर नहीं कर सकीं, बल्कि समय के साथ उनका संबंध और मजबूत होता गया। बताया जाता है कि प्यार की मजबूती ऐसी रही कि काजल ने छपरा से ट्रेन […]

भारत बंद का असर भागलपुर में, समाहरणालय गेट पर वाम संगठनों का प्रदर्शन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आहूत भारत बंद का असर भागलपुर में भी देखने को मिला। बुधवार को विभिन्न वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में एक्टू, सीटू सहित कई वाम दलों से जुड़े महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने मजदूरों, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां श्रमिक विरोधी हैं, जिससे महंगाई और बेरोजगारी में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने श्रमिक अधिकारों की रक्षा, रोजगार सृजन और महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था […]

भारत बंद का असर भागलपुर में दिखा, बैंक बंद कर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और किसान संगठनों के समर्थन से आहूत भारत बंद का असर भागलपुर में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला। शहर के विभिन्न हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं और कई बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंक कर्मचारियों ने शाखाओं के बाहर एकत्र होकर केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस बंद में इंटक, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीआईटीयू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवाकर्मियों की यूनियन, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी सहित 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनें शामिल रहीं। यूनियनों का कहना है कि पिछले वर्ष लागू किए गए चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) ने 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह ली है, जिससे कर्मचारियों के अधिकार […]

गाड़ी पर नेम प्लेट लिखवाकर घूमने के खिलाफ भागलपुर में अनोखा विरोध, ‘रंगबाज’ लिखकर जताई नाराजगी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में वाहनों पर नाम या विशेष शब्द लिखवाकर चलने की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ अब विरोध का एक अनोखा तरीका सामने आया है। कार्मिक संघ से जुड़े लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रतीकात्मक अंदाज़ में अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध के तहत एक चार पहिया थार वाहन की नंबर प्लेट के ऊपर ‘रंगबाज’ लिखवाकर संदेश देने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन का नंबर BR10 AP 7322 है। यह विरोध प्रदर्शन कार्मिक संघ के अध्यक्ष प्रतीक झुनझुनवाला की अगुवाई में किया गया। संघ का कहना है कि सड़कों पर कई लोग अपने वाहनों पर नाम, पद या अन्य शब्द लिखवाकर घूमते हैं, जो मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध है। कार्मिक […]

पुराने विवाद में वार्ड सदस्य के पति विजय यादव को अपराधियों ने मारी गोली || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले में बदमाशों ने वार्ड सदस्य के पति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत अंतर्गत नशेपुर गांव की है। घायल की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय यादव अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए भागलपुर आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बेटी के साथ अपने गांव तिलकपुर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही आरोपी अनीश मंडल ने उनकी बेटी के सामने ही विजय यादव के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जुटे तो आरोपी फरार हो गया। […]

अर्धनिर्मित नाले में निकली सरिया पेट में धंसी, युवक गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरामा इलाके में अर्धनिर्मित नाले में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। निर्माणाधीन नाले से बाहर निकली लोहे की सरिया युवक के पेट में धंस गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अमरपुर द्वारा डुमरामा गांव में नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। घायल युवक का घर भी निर्माण स्थल के पास ही है। बताया जाता है कि देर रात वह बाथरूम के लिए घर से निकला था। इसी दौरान अंधेरे में […]

भागलपुर के सचिन कुमार को IPL से बड़ा मौका, पंजाब किंग्स ने नेट बॉलर ट्रायल के लिए किया शॉर्टलिस्ट || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटर सचिन कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। रणजी ट्रॉफी में प्रभावशाली गेंदबाजी के बाद अब उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने नेट बॉलर के ट्रायल के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। पंजाब किंग्स की ओर से सचिन को विशेष कार्यक्रम “फ्यूचर किंग्स बॉलिंग एडिशन” के तहत ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है। यह ट्रायल युवा गेंदबाजों के लिए एक बड़ा मंच माना जाता है, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर IPL टीम के साथ आगे जुड़ने का अवसर मिल सकता है। जिला लीग से रणजी तक का सफर सचिन कुमार ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत जिला लीग से की थी। […]

मात्र 50 हजार से शुरू इलेक्ट्रिक गाड़ियां, नवगछिया का RG MOTORS  दे रहा है 3 साल फ्री सर्विस और एक्सचेंज ऑफर

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच आरजी मोटर्स ग्राहकों के लिए किफायती, भरोसेमंद और सुविधाजनक विकल्प के रूप में तेजी से उभर रहा है। यदि आप पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं और कम लागत में बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो आरजी मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियां आपके लिए एक बेहतर समाधान साबित हो सकती हैं। शोरूम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत मात्र 50,000 रुपये से शुरू है। यहां 50 हजार से शुरू होने वाली और 120 किलोमीटर तक की रेंज देने वाली गाड़ियां उपलब्ध हैं। एक बार फुल चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चलने की क्षमता का दावा किया गया है। जहां एक ओर पेट्रोल […]