October 2, 2026
Purnia: गांधी जयंती पर सिटी काली मंदिर परिसर और नदी किनारे चला मेगा स्वच्छता- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026महापौर, नगर आयुक्त, पार्षदों, अधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों ने किया श्रमदान, शहरवासियों से स्वच्छता को जीवनशैली बनाने की अपील पूर्णिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत शुक्रवार को सिटी काली मंदिर परिसर, घाट एवं नदी किनारे मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर निगम की महापौर विभा कुमारी, नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडे, वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों ने सामूहिक रूप से मंदिर परिसर, घाट तथा नदी किनारे साफ-सफाई की। इस दौरान शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों को […]