


वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिजेंद्र यादव ने दी शुभकामनाएं, कहा—नई जिम्मेदारी से संगठन और जनसंवाद को मिलेगी मजबूती
पूर्णिया। कांग्रेस पार्टी की ओर से हसन इमाम को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दिए जाने पर कांग्रेसजनों में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कटिहार के प्रभारी बिजेंद्र यादव ने हसन इमाम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि हसन इमाम कांग्रेस की विचारधारा, जनहित से जुड़े मुद्दों और आम लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से जनता एवं मीडिया के समक्ष रखेंगे।
बिजेंद्र यादव ने कहा कि संगठन में किसी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलना सम्मान के साथ उसके प्रति विश्वास का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हसन इमाम के जिला प्रवक्ता बनाए जाने से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी और आम लोगों के बीच संवाद को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद को और मजबूती मिलेगी। जिला प्रवक्ता के रूप में हसन इमाम पार्टी की गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हसन इमाम को जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही गई।

शुभकामनाएं देने वालों में राजीव रंजन, अभियंता निशांत, अफरोज खान, मोहम्मद दानिश, प्रमोद मंडल, श्याम कुमार यादव, संजीव कुमार, प्रेम प्रकाश मंडल सहित कई कांग्रेसजन शामिल रहे।
















