5
(2)

विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपनाने का लिया संकल्प

पूर्णिया : महबूब खान टोला स्थित किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता, सादगी और सेवा के संदेश पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन एवं सिद्धांतों पर भाषण प्रस्तुत करते हुए उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अम्बरीन खान ने कहा कि बच्चों को महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों से जोड़ना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन, स्वच्छता, प्रेम, सहयोग और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छ, शांतिपूर्ण और जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: