NAUGACHIA : गंगा में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम || GS  NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत काजी कोरैया गंगा घाट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। विद्यालय से छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए चार छात्र नदी के गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों की तत्परता से दो छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो छात्र गंगा की तेज धारा में डूब गए। बाद में एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक निवासी 16 वर्षीय बमबम कुमार, पिता कुनकुन हरिजन तथा 12 वर्षीय अनिकेत कुमार, पिता सुबोध हरिजन के रूप में हुई है। दोनों छात्र उच्च विद्यालय खरीक में पढ़ाई करते थे। बमबम आठवीं तथा अनिकेत सातवीं कक्षा का छात्र […]

BHAGALPUR : 2005 से ही बिहार में सुशासन की सरकार काम कर रही है : मंत्री दामोदर राउत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर राउत ने कहा है कि बिहार में वर्ष 2005 से ही एनडीए की सुशासन वाली सरकार कार्य कर रही है और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अपराधियों के खिलाफ पुलिस को खुली छूट दिए जाने संबंधी सवाल पर मंत्री दामोदर राउत ने कहा कि एनडीए सरकार शुरू से ही कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। मंत्री […]

NAUGACHIA || सेवा श्री का महाप्रसाद वितरण का आयोजन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

महाकाल बोल बम सेवा समिति ने बढ़ाया मानव सेवा का हौसला नवगछिया। परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित संस्था “सेवा श्री” द्वारा शनिवार को आयोजित विशेष सेवा एवं महाप्रसाद कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाकाल बोल बम सेवा समिति, नवगछिया के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष संजय भगत, मनोज भगत सहित समिति के लगभग दस सदस्य उपस्थित होकर सेवा श्री के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सेवा श्री के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बजरंगबली का महाप्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। वहीं महाकाल बोल बम सेवा समिति की ओर से भी सेवा श्री के सदस्यों को मोमेंटो देकर उनके मानव सेवा कार्यों की सराहना की गई। पूरे कार्यक्रम […]

BHAGALPUR : ए. के. गोपालन कॉलेज में सामाजिक न्याय आंदोलन का समता अधिकार सम्मेलन आयोजित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित ए.के. गोलपान कॉलेज के प्रांगण में रविवार को सामाजिक न्याय आंदोलन के बैनर तले “समता अधिकार सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, संविधान और समान अधिकारों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी थे। वहीं डुमरांव के पूर्व विधायक एवं इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Ajit Kushwaha, चर्चित बहुजन बुद्धिजीवी डॉ. विलक्षण रविदास, सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के संयोजक रिंकू यादव, मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश दास, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर एवं लेखक डॉ. लक्ष्मण यादव, डॉ. […]

BHAGALPUR : भीमकित्ता गांव में आरोपी पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, दो गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमकित्ता गांव में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मारपीट मामले के एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास यादव और समीर यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भीमकित्ता गांव पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस टीम पर पथराव किया […]

BHAGALPUR : बरारी पुल घाट पर युवक का शव बरामद, नाव से गंगा में लगाई थी छलांग || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। बरारी पुल घाट पर चलती नाव से गंगा नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव सबसे पहले एंबुलेंस बनी नाव के नाविक लाल बहादुर मंडल की नजर में आया। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष में मौजूद आपदा मित्र अमित कुमार को दी। सूचना मिलते ही आपदा मित्रों ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। एंबुलेंस नाव से मौके पर पहुंचे आपदा मित्र अमित कुमार ने शव को रस्सी से बांधा और इसकी जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी। इसके बाद आपदा मित्र अमित कुमार, तुलसी यादव और सनोज कुमार ने संयुक्त रूप से गंगा नदी से शव को रस्सी के सहारे किनारे तक पहुंचाया। बाद में एसडीआरएफ टीम की मदद […]

BHAGALPUR : बिहार कृषि विश्वविद्यालय में ड्रोन और एआई तकनीक पर छह दिवसीय बूटकैंप का सफल समापन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। बिहार एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के कृषि सूचना विज्ञान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान केंद्र (CAIR) द्वारा सेंट्रल ऑफ डेवलेपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय “ड्रोन एवं एआई टेक्नोलॉजी बूटकैंप” का शनिवार को सफल समापन हो गया। 18 मई से 23 मई 2026 तक चले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रोन प्रणाली तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्मार्ट खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। बूटकैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रिसिजन एग्रीकल्चर से जुड़ी आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना तथा ड्रोन एवं इंटेलिजेंट फार्मिंग के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। छह दिनों तक चले इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 43 छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को ड्रोन संचालन, ड्रोन के विभिन्न […]

KISHANGANJ: किशनगंज में SSB की बड़ी कार्रवाई, 103 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

किशनगंज : भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत गलगलिया थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (SSB) को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी की 41वीं बटालियन रानीडांगा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 103.8 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच से मिली सूचना पर कादोमनी जोत स्थित क्विक रिस्पॉन्स टीम ने एनएच-327E के समीप छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर बॉर्डर पिलर संख्या 98/19 के पास खारीबाड़ी थाना क्षेत्र के सोना चांदी गांव के समीप की गई। तलाशी के दौरान एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति […]

Noimg

PURNIA : पूर्णिया में रसोई गैस आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। जिले में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को पहले की तरह नियमित रूप से घर तक आपूर्ति की जा रही है। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर ओरन ने बताया कि शनिवार को पूर्णिया जिले में कुल 15 हजार 172 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग की गई थी। इसके विरुद्ध विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा 10 हजार 205 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। वहीं अभी भी 8 हजार 257 गैस सिलेंडर संबंधित एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति के लिए लगभग 45 दिनों का […]

मनरेगा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, सभी पंचायतों में होगा वृक्षारोपण-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को महानंदा सभागार में मनरेगा योजना की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक, कनीय अभियंता, कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्रामीण विकास अभिकरण निदेशक तथा ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले मानव दिवस सृजन की समीक्षा की गई। कम प्रगति वाले पंचायत रोजगार सेवकों को मई माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी पंचायत रोजगार सेवकों को नियमानुसार कार्य आदेश जारी कर मानव दिवस सृजन में तेजी लाने को कहा गया। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों […]