5
(2)

@ शुक्रवार के मैच में टीएनबी कॉलेज भागलपुर, जेपी कॉलेज, नारायणपुर ने पुरुष वर्ग में और मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज, एसएम कॉलेज भागलपुर ने महिला वर्ग में जीत दर्ज की।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ शुक्रवार को शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव की मेजबानी में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह को ऑब्जर्वर, डॉ. कंचन प्रसाद को महिला वर्ग का सेलेक्टर तथा डॉ. आशीष मिश्रा को पुरुष वर्ग का सेलेक्टर नियुक्त किया गया है।

प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत राष्ट्रगीत, कुलगीत एवं राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार सिंह ने उपस्थित अतिथियों के साथ फीता काटकर एवं पूजन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

उद्घाटन के बाद प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार सिंह एवं विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पुरुष वर्ग में नॉकआउट आधार पर टीएनबी कॉलेज, भागलपुर और बीएन कॉलेज, भागलपुर के बीच हुआ। वहीं महिला वर्ग में मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज और मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर की टीम आमने-सामने हुई।

शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में टीएनबी कॉलेज भागलपुर और जेपी कॉलेज, नारायणपुर ने पुरुष वर्ग में और मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज और एसएम कॉलेज भागलपुर ने महिला वर्ग में जीत दर्ज की।bl सभी विजयी टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के शेष मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 4 अक्टूबर 2026 को होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: