NAUGACHIA : सात माह पहले बनी सड़क फिर टूटी, जगह-जगह गड्ढों से राहगीर परेशान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति एक बार फिर बदहाल हो गई है। करीब सात माह पहले बनाई गई सड़क अब जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महाविद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ के कारण लोगों को पैदल चलने में दिक्कत हो रही है तथा हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। सड़क की ऊपरी परत कई स्थानों से उखड़ […]

NAUGACHIA : मरम्मत कार्य को लेकर दो दिनों तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा तार एवं आपूर्ति व्यवस्था के मरम्मत कार्य को लेकर 23 मई और 24 मई 2026 को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से आवश्यक सुधार एवं रखरखाव कार्य किए जाने के कारण उपभोक्ताओं को निर्धारित समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में नवगछिया विद्युत विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि खरीक, हाई लेवल एवं तुलसीपुर विद्युत आपूर्ति केंद्रों में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके तहत दोनों दिनों में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा […]

NAUGACHIA : नवगछिया के नए एसडीपीओ अनिकेत अमर ने संभाला पदभार, बोले- अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला में शुक्रवार को नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में अनिकेत अमर ने पदभार ग्रहण किया। एसडीपीओ कार्यालय पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालते ही नए एसडीपीओ एक्शन मोड में नजर आए और अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, अपराध की प्रवृत्ति तथा कानून व्यवस्था की जानकारी ली। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसडीपीओ अनिकेत अमर ने कहा कि नवगछिया सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र है। यहां अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। […]

Noimg

NAUGACHIA : रेन डांस, शूटिंग, योग व एरोबिक्स गतिविधियों में बच्चों ने दिखाया उत्साह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में समर कैंप के तीसरे दिन भव्य आयोजन नवगछिया। नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन शुक्रवार को बच्चों और छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय परिसर पूरे दिन हंसी, ऊर्जा और रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा। कैंप के दौरान डांस, शूटिंग,  एरोबिक्स, योग, प्रार्थना एवं विभिन्न टीम एक्टिविटी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ भाग लिया। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच देना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना है। कैंप में छोटे बच्चों से लेकर जूनियर वर्ग तक के विद्यार्थियों ने […]

NAUGACHIA : एसडीओ ने कटाव रोधी कार्य व तिनटंगा जहाज घाट का किया निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने शुक्रवार को इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध के स्पर संख्या-9 पर जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने तटबंध से सटे तिनटंगा करारी घाट का भी जायजा लिया, जहां तिनटंगा करारी-कहलगांव घाट के बीच मालवाहक जहाज परिचालन शुरू किए जाने को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया। बताया जा रहा है कि रविवार से इसका रोड मैप तैयार कर उद्घाटन के बाद परिचालन शुरू होने की संभावना है। मौके पर अंचलाधिकारी रोशन कुमार, शार्क शिपिंग मालवाहक जहाज के संचालक जिया खान, अरशद रजा एवं तनवीर […]

NAUGACHIA : गोपालपुर में प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक, बाढ़ तैयारी को लेकर हुई चर्चा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार दोपहर संभावित बाढ़ की तैयारियों को लेकर प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने की, जबकि संचालन अंचलाधिकारी रोशन कुमार द्वारा किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में आगामी मानसून को देखते हुए संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व तैयारी, तटबंधों की स्थिति, राहत सामग्री की उपलब्धता तथा आपदा के समय त्वरित कार्रवाई को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। प्रमुख […]

NAUGACHIA: कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के परिचालन को मंजूरी, नवगछिया यात्रियों को बड़ी राहत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। रेल मंत्रालय ने कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इस रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। जानकारी के अनुसार कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शनिवार से 6 जून तक किया जाएगा। ट्रेन सुबह 7 बजे भागलपुर से खुलेगी और करीब 11:06 बजे नवगछिया पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन कटिहार की ओर रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन दोपहर 2:10 बजे कटिहार से खुलेगी और लगभग 3:23 बजे नवगछिया पहुंचेगी, जिसके बाद भागलपुर जाएगी। इस ट्रेन के परिचालन से दैनिक यात्रियों, छात्रों, व्यवसायियों और मरीजों को […]

BHAGALPUR : 8 साल के बच्चे के गले में फंसा था 10 रुपये का सिक्का, सिटी केयर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई जान || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में डॉक्टरों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, परिजनों ने कहा– “डॉक्टर हमारे लिए फरिश्ता बनकर आए” भागलपुर। भागलपुर में एक आठ वर्षीय बच्चे की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब खेल-खेल में उसके गले में 10 रुपये का सिक्का फंस गया। बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन घबराकर उसे आनन-फानन में हवाई अड्डा के समीप छोटी गोपालपुर स्थित सिटी केयर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों की तत्परता और सूझबूझ से बच्चे की जान बच गई। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। जांच में पता चला कि बच्चे के गले में 10 रुपये का सिक्का फंसा हुआ है, जिससे […]

BHAGALPUR : रेलवे स्टेशन के पश्चिमी द्वार पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

69 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑटो जब्त भागलपुर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। आरपीएफ की टीम ने स्टेशन के पश्चिमी प्रवेश द्वार स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में छापेमारी कर 69.450 लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे एक ऑटो को भी जब्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट भागलपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन परिसर के पश्चिमी द्वार के पास एक ऑटो के माध्यम से विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ […]

BHAGALPUR : गंगा नदी में बड़ा हादसा टला, बीच धारा में फंसी यात्रियों से भरी नाव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

SDRF की तत्परता से 100 से अधिक लोगों की बची जान, सुरक्षित किनारे पहुंचाए गए सभी यात्री भागलपुर। गंगा नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब यात्रियों से भरी एक नाव बीच धारा में अचानक खराब होकर रुक गई। नाव पर 100 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और मरीज भी शामिल थे। घटना के बाद नाव पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग मदद के लिए चीख-पुकार करने लगे। हालांकि समय रहते एसडीआरएफ टीम की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार नाव बरारी गंगा घाट से महादेवपुर गंगा घाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान गंगा नदी के बीच पहुंचते ही नाव का […]