5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को भागलपुर जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों तथा उनके आसपास साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में शहर के लाजपत पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित हुआ। अभियान में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रवि राकेश, जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार, सिविल सर्जन, डीआरडीए निदेशक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर दिया।
“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों और आम नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

अभियान के माध्यम से “l’स्वच्छता ही सेवा-2026′ का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया गया। लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई।
जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों से ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ‘स्वच्छ भागलपुर – सुंदर भागलपुर’ के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सामूहिक प्रयास और जन-सहभागिता से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ भागलपुर का निर्माण संभव है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: