NAUGACHIA : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर गोष्ठी आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार को एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक राजेश कुमार कानोड़िया एवं अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी पर मौजूद विभिन्न जीव-जंतु, वनस्पतियां और प्राकृतिक संसाधन जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनका संरक्षण मानव जीवन और पर्यावरणीय संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के […]

BHAGALPUR : आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख नागरिक गोष्ठी आयोजित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नवगछिया द्वारा शुक्रवार को स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा था। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संघचालक विनोद केजरीवाल, नगर संघचालक दयाराम चौधरी एवं उत्तर बिहार प्रांत के प्रांतीय प्रचारक रविशंकर द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मंच संचालन जिला कार्यवाह वीरेंद्र ने किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों से कार्य कर रहे अभिमन्यु चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनका नाम “अंग मुकुट के अनमोल रत्न” पुस्तक में भी प्रकाशित है। मुख्य वक्ता एवं बौद्धिककर्ता प्रांत प्रचारक […]

BHAGALPUR : अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर । अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर +2 माया साइंस संस्थान, इस्माइलपुर में जलज परियोजना के अंतर्गत भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को जैव विविधता संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान परियोजना सहयोगी राहुल कुमार राज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जैव विविधता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जीव-जंतु, वनस्पतियां और सूक्ष्म जीव पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि किसी भी प्रजाति का अत्यधिक दोहन या विलुप्ति होती है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन और प्रकृति दोनों पर पड़ता है। उन्होंने […]

BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा और ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए गांजा और ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पहली कार्रवाई मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के सहजादपुर इलाके में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से गांजा का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने नीलू देवी, पति धर्मेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया है। […]

MADHEPURA : मधेपुरा में कस्तूरबा स्कूलों में बहाली: 26 मई से शुरू होगी काउंसलिंग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

मधेपुरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के निर्देश और जिला चयन समिति के निर्णय के बाद बहाली प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें मुख्य रसोइया, सहायक रसोइया, लेखापाल, चौकीदार (रात्रि प्रहरी) और अनुसेवक के पदों पर नियुक्ति होगी। काउंसलिंग 26 मई से 3 जून तक जिला मुख्यालय स्थित डायट, मधेपुरा (शिक्षा भवन के समीप) में आयोजित की जाएगी। प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। काउंसलिंग की तिथि और क्रमांक 26 मई: रात्रि प्रहरी पद के अभ्यर्थी, क्रमांक 1 से 300 तक 27 मई: रात्रि प्रहरी पद, क्रमांक 301 से 600 तक 29 मई: रात्रि प्रहरी […]

ARARIA : अररिया में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो ट्रैक्टर जब्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बालू और मिट्टी के अवैध परिवहन पर 2.10 लाख रुपये का जुर्माना अररिया। जिले में अवैध बालू और मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान खनन विभाग की टीम ने दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। जब्त वाहनों पर कुल 2 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन के अनुसार, फारबिसगंज क्षेत्र में अवैध बालू और मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनन निरीक्षक की टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। कार्रवाई के बाद जब्त ट्रैक्टरों को सिमराहा और बथनाहा थाना में सुरक्षित रखा […]

KISHANGANJ : किशनगंज में NH-327E पर दो सड़क हादसे, मजदूर की मौत, चार घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

ठाकुरगंज और कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं से मचा हड़कंप किशनगंज। जिले में शुक्रवार को NH-327E पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। ठाकुरगंज और कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसों के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पहली घटना ठाकुरगंज रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही ठाकुरगंज […]

PURNIA : डीसीईसीई परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 17 केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

प्रभारी डीएम ने दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और केंद्राधीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक पूर्णिया। डीसीईसीई (PE/PM/PMM) परीक्षा 2026 को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला मुख्यालय में डीसीईसीई परीक्षा के लिए कुल 17 […]

PURNIA : सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

प्रभारी डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश पूर्णिया । समाहरणालय पूर्णिया में शुक्रवार को सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आयोजित “सबका सम्मान-जीवन आसान ( Ease of Living)” कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनसम्पर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों द्वारा कुल 14 आवेदन प्रस्तुत किए गए। ये आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर दिए गए थे। प्रभारी जिलाधिकारी […]

PURNIA : “नो व्हीकल डे” का पूर्णिया में दिखा असर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

साइकिल, टोटो और सार्वजनिक वाहनों से कार्यालय पहुंचे अधिकारी, ईंधन बचत का दिया संदेश पूर्णिया । राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को पूर्णिया जिले में “नो व्हीकल डे” का व्यापक असर देखने को मिला। इस अवसर पर समाहरणालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत वरीय अधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने निजी वाहनों का उपयोग नहीं करते हुए पैदल, बैट्री चालित टोटो रिक्शा, सार्वजनिक वाहनों तथा साइकिल से कार्यालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अधिकारियों ने निर्धारित अवधि में अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराते हुए आम लोगों को भी वैकल्पिक यातायात व्यवस्था अपनाने के लिए प्रेरित किया। “नो व्हीकल डे” के तहत जिले […]