PURNIA : सहयोग शिविर को लेकर विधायक विजय खेमका ने चलाया जनजागरण अभियान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी, प्रशासन से व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग पूर्णिया। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सदर विधायक विजय खेमका ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण कर लोगों के बीच जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या-3 स्थित मटिया बड़ी मुसहरी महादलित टोला सहित कई गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को सहयोग शिविर के उद्देश्य एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक विजय खेमका ने कहा कि रजीगंज पंचायत भवन में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, हेल्थ कार्ड, म्यूटेशन, परिमार्जन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने लोगों […]

PURNIA : विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री लेशी सिंह से की शिष्टाचार भेंट || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

शिक्षा और कौशल विकास को लेकर हुई चर्चा, सीमांचल के उज्ज्वल भविष्य पर जताया विश्वास पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT), पूर्णिया के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा एवं न्यास सदस्या पल्लवी मिश्रा के नेतृत्व में संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार सरकार की लोक निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह से पूर्णिया में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को पुनः बिहार मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का दायित्व संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्रीमती लेशी सिंह के क्षेत्र में सशक्त नेतृत्व, जनसेवा और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और कार्यशैली सीमांचल क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है। ज्ञात हो कि लेशी सिंह 61-धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से लगातार छठी बार विधायक निर्वाचित […]

PURNIA : व्यापार मंडल चुनाव में पुरानी मतदाता सूची पर उठे सवाल, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया कोशी कमिश्नरी में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने व्यापार मंडल चुनाव में वर्षों पुरानी मतदाता सूची के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार और प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिजेंद्र यादव ने कहा कि व्यापार मंडल चुनाव आज भी उसी पुरानी मतदाता सूची के आधार पर कराए जा रहे हैं, जो वर्षों पहले कांग्रेस शासनकाल में तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि समय बदल गया, व्यवस्था डिजिटल हो गई, लेकिन मतदाता सूची का अद्यतन नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही और किसानों के अधिकारों के साथ अन्याय को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान मतदाता सूची […]

PURNIA : सीमांचल दौरे पर रहेंगे मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

समीक्षा बैठक से सहयोग शिविर तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल पूर्णिया । बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल 23 मई को सीमांचल के तीन जिलों कटिहार, पूर्णिया और अररिया के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभागीय समीक्षा बैठक, सहयोग शिविर और भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दौरे की शुरुआत कटिहार से होगी, जहां सुबह 10 बजे जिला अतिथि गृह (सर्किट हाउस) में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भूमि सुधार, राजस्व संग्रहण, दाखिल-खारिज, लंबित मामलों तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। मंत्री […]

NAUGACHIA : भवानीपुर में शिक्षक पवन कुमार की पुण्यतिथि पर बच्चों के बीच बांटी गई शैक्षणिक सामग्री || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। भवानीपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय भवानीपुर में गुरुवार को शिक्षक स्वर्गीय पवन कुमार उर्फ पप्पू की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिजनों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शिक्षा और समाजसेवा के योगदान को याद किया। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पवन कुमार शिक्षा के प्रति बेहद समर्पित व्यक्ति थे। वे विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे और शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते थे। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण को लोगों ने भावुक होकर याद किया। पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार की ओर से करीब […]

NAUGACHIA : दहेज प्रताड़ना और जानलेवा हमले का आरोपपीड़िता ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से दहेज प्रताड़ना एवं हत्या के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी एवं अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता बेबी देवी ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में रंजीत कुमार रविदास से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा एक लाख रुपये दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप […]

NAUGACHIA : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कमरे से नशे की सुई और टैबलेट बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

दर्जनों चोरी के मामलों का आरोपित था मृतक, ओवरडोज से मौत की आशंका नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी निवासी स्वर्गीय ईश्वर रजक के पुत्र चंदन रजक के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार चंदन रजक पर नवगछिया, गोपालपुर एवं रंगरा थाना क्षेत्रों में चोरी के तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह लंबे समय से नशे का आदी था और नशे की सुई एवं टैबलेट का सेवन करता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 […]

NAUGACHIA : समर कैंप में बच्चों का उत्साह, जूस रेस और एरोबिक्स बना आकर्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बाल भारती विद्यालय के समर कैंप में बच्चों की प्रतिभा का दिखा रंग, जूस रेस और एरोबिक्स डांस ने मोहा मनरचनात्मक गतिविधियों के बीच बच्चों ने सीखा अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का पाठ नवगछिया। बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन गुरुवार को बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की हंसी, ऊर्जा और रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा। कैंप के दौरान जूस रेस, एरोबिक्स डांस, योग, प्रार्थना, टीम एक्टिविटी एवं कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को मंच देना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा […]

NAUGACHIA : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने दे दी जान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पांच माह पूर्व हुई थी शादी, घटना के बाद ससुराल पक्ष फरार नवगछिया के  खरीक थाना क्षेत्र के छोटी अठगामा गांव में गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता द्वारा फंदे से झूलकर जान दे दिए  जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति एवं ससुराल वालों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान छोटी अठगामा निवासी ज्योति कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब पांच माह पूर्व गांव के ही मनीष कुमार से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम […]

BHAGALPUR : बेली ब्रिज निर्माण कार्य में आई तेजी निरीक्षण के बाद युद्धस्तर पर शुरू हुआ काम || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

170 फीट हिस्से में बिछाई गई लोहे की चादर भागलपुर । विक्रमशिला सेतु पर आवागमन व्यवस्था को जल्द सुचारु करने के उद्देश्य से बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) द्वारा किए जा रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य में अब उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल रही है। विभाग द्वारा गंभीरता के साथ युद्धस्तर पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों में जल्द राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार 20 मई को अपर महानिदेशक सीमा सड़क जितेंद्र प्रसाद (विशिष्ट सेवा पदक) ने विक्रमशिला सेतु पहुंचकर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश […]