Naugachia: सरस्वती विद्या निकेतन इंटर स्कूल का एसडीओ ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शैक्षणिक व्यवस्था, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा, संस्कृत शिक्षक की कमी दूर करने का दिया आश्वासन नवगछिया। अनुमंडल पदाधिकारी के. परीक्षित ने बुधवार को आदर्श विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन इंटर स्कूल, नवगछिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीओ ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों और परिसर का जायजा लिया तथा विद्यालय प्रबंधन से शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के माहौल, शिक्षकों की उपलब्धता […]

Naugachia: नवगछिया के एनएच-31 मकंदपुर चौक पर ‘शिवानी डेयरी’ का भव्य उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शुद्ध देशी मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की मिलेगी सुविधा नवगछिया। नवगछिया के एनएच-31 स्थित मकंदपुर चौक पर बुधवार को ‘शिवानी डेयरी’ का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। नई डेयरी के खुलने से मकंदपुर चौक सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को दूध, दही, पनीर, घी, छेना, खोआ सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उद्घाटन समारोह में इस्माइलपुर प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकांत यादव, पप्पू यादव, रोहित यादव, बबलू यादव, विजय यादव, लक्ष्मीपुर पंचायत के उपमुखिया पिंटू यादव, पनीर व्यवसायी रूपेश यादव, जंतु कुमार, नकुल कुमार, विक्रम कुमार और पंकज यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने शिवानी डेयरी […]

Naugachia: 48.05 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रंगरा चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा, साबुनदानी में छिपाकर रखा था स्मैक नवगछिया। रंगरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48.05 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सुधांशु संगम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रंगरा थाना को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मुरली की ओर से स्मैक लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगरा थाना चौक पर वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक यात्री बस से उतरकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया और उसकी […]

Naugachia: विनोवा गांव में अभाविप ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

करीब 785 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण का लाभ नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवा प्रकल्प ‘सेवार्थ विद्यार्थी’ की इस्माइलपुर इकाई की ओर से प्रखंड के परबत्ता पंचायत अंतर्गत विनोवा गांव में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं प्राप्त कीं। आयोजकों के अनुसार, करीब 785 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर का विधिवत उद्घाटन सेवार्थ विद्यार्थी दक्षिण बिहार के प्रांत सहसंयोजक अनुज चौरसिया, नगर मंत्री धर्मेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष सुमन कुमार भारती, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी साक्षी रानी और प्रिया रानी तथा पूर्व वार्ड सदस्य जलधर मंडल और वर्तमान वार्ड सदस्य कपिल देव मंडल ने संयुक्त […]

Bhagalpur: विद्यालयों में पहुंचे अधिकारी, बच्चों से लिया फीडबैक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 21 सरकारी स्कूलों का निरीक्षण, कक्षा में पढ़ाया पाठ; सुविधाओं में कमी मिलने पर सुधार के निर्देश।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिले के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को संबंधित पदाधिकारियों ने अपने-अपने गोद लिए विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान Parent-Teacher Meeting (PTM) में भी पदाधिकारियों ने भाग लिया। अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद कर पठन-पाठन, अनुशासन, उपस्थिति और विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर उनका फीडबैक भी लिया।कुछ वरीय पदाधिकारियों ने कक्षाओं […]

Bhagalpur: बाइक की टक्कर से युवती और युवक घायल, दोनों मायागंज अस्पताल रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही भागलपुर। पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर बाइक की टक्कर से एक युवती और बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दुलदुलिया गांव निवासी जीछु मंडल की पुत्री प्रीति कुमारी और खवासपुर निवासी बाइक चालक नीतीश कुमार घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रीति कुमारी बैंक जाने के लिए मुख्य सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है और फ्रैक्चर की […]

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से नो एंट्री, करीब तीन महीने तक बंद रहेगा परिचालन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ट्रस ब्रिज लगाने का काम होगा शुरू, यात्रियों के लिए बियाडा घाट से मुफ्त जहाज सेवा; घाटों पर मजिस्ट्रेट और 24 घंटे गंगा में होगी गश्ती भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की मध्य रात्रि से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा। सेतु के चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज लगाने के कार्य के कारण करीब तीन महीने तक पुल से आवागमन बंद रखने की तैयारी है। इस दौरान भागलपुर और नवगछिया के बीच सड़क मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों के साथ जलमार्ग का भी सहारा लेना होगा। सेतु पर परिचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक यातायात और जलमार्ग की विशेष व्यवस्था की है। जिलाधिकारी अलंकृता […]

Bhagalpur: घर और दुकान पर छापेमारी में 9.3 किलो गांजा और 81,400 रुपये बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महिला तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, पति समेत दो आरोपित फरार; पुलिस संभावित ठिकानों पर कर रही छापेमारी भागलपुर। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाथनगर थाना पुलिस ने भुआलपुर में एक घर और दुकान पर छापेमारी कर 9.3 किलोग्राम गांजा और 81,400 रुपये नकद बरामद किया है। पुलिस ने मौके से इंदु देवी, पति फंटूस मंडल, को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान उसके पति फंटूस मंडल उर्फ धर्मेंद्र मंडल और साधु मंडल उर्फ निपेंद्र मंडल मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। बरामद गांजा और नकदी को जब्त कर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली […]

Bhagalpur: क्षेत्रीय भाषाओं की डिजिटल आवाज को मिला राष्ट्रीय मंच, बीएचयू की पुस्तक में छपा डॉ मयंक वत्स का शोध-पत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सबौर महाविद्यालय के शिक्षक की अकादमिक उपलब्धि। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तुत शोध-पत्र देशभर के चयनित 30 शोध-पत्रों में शामिल। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सबौर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. मयंक वत्स ने अकादमिक एवं शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तुत उनका शोध-पत्र ‘Growth of Digital Journalism in Regional Languages’ देशभर से प्राप्त शोध-पत्रों में चयनित होकर पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुआ है।सेमिनार में पत्रकारिता, जनसंचार, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, नई तकनीक और संचार के बदलते आयामों से संबंधित लगभग 300 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। यह उपलब्धि डॉ. वत्स की शोधपरक सक्रियता और अकादमिक योगदान […]

Bhagalpur: भद्रेश्वर पर्वत की चोटी पर अब बिना अनुमति नहीं होगा मीटअप, न्यास समिति ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ श्री बाबा भद्रेश्वर नाथ महादेव मंदिर न्यास समिति का आदेश, अनुमति के बिना कार्यक्रम करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्री श्री 108 बाबा भद्रेश्वर नाथ महादेव मंदिर, कहलगांव, सदानंदपुर बैसा की न्यास समिति ने भद्रेश्वर पर्वत की शिखर चोटी पर आयोजित किए जा रहे कथित मीटअप कार्यक्रमों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। न्यास समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 29 सितंबर 2026 से बिना अनुमति किसी भी प्रकार के मीटअप कार्यक्रम के आयोजन पर रोक रहेगी।बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद से मान्यता प्राप्त मंदिर की न्यास समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पिछले करीब दो महीने से प्रत्येक रविवार को […]