PURNIA : पूर्णिया में बहन को पैतृक घर से निकाले जाने का आरोप, भाइयों पर मारपीट व जालसाजी का मामला || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर के जयप्रकाश नगर से पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही सगे भाइयों पर मारपीट, धमकी एवं जालसाजी कर पैतृक संपत्ति से बेदखल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय मीनम संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से वह अपने मायके पूर्णिया में रह रही थीं। उनकी मां लंबे समय तक बीमार थीं, जिनकी सेवा उन्होंने की तथा श्राद्ध कर्म का पूरा खर्च भी स्वयं उठाया। इसके बावजूद उनके भाइयों का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं रहा। पीड़िता का आरोप है कि रक्षाबंधन 2024 के दौरान जब वह मायके पहुंचीं तो उनके […]

PURNIA : खुश्कीबाग हाट में बनेगा किसान शेड, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर के प्रमुख सब्जी बाजार खुश्कीबाग हाट में अब किसानों और व्यापारियों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही हैं। बुधवार को नगर निगम सभागार में महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में खुश्कीबाग हाट में किसान शेड निर्माण का महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों ने किसानों एवं व्यापारियों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए किसान शेड निर्माण का समर्थन किया। ज्ञात हो कि खुश्कीबाग हाट में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर सब्जी बाजार लगता है, जहां दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों किसान एवं व्यापारी सब्जियों की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचते हैं। लेकिन पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों और व्यापारियों को धूप, बारिश एवं […]

PURNIA : विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर विधायक विजय खेमका ने की समीक्षा, वृक्षारोपण भी किया || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया । पूर्णिया पूर्व प्रखंड के भोगा भटगामा स्थित केजीपी प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में विद्यालय के विकास, शैक्षणिक माहौल एवं छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पहुंचे विधायक विजय कुमार खेमका का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवकुमार महतो ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया। बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों ने छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पठन-पाठन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षाप्रेमी मंगल पोद्दार ने विद्यालय विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। विधायक विजय खेमका ने कहा कि जब विद्यालय परिवार, शिक्षक, प्रबंध समिति एवं अभिभावक सामूहिक रूप से कार्य करेंगे, […]

PURNIA : पूर्णिया में 7 जून से लगेगा क्रिकेट समर कैंप 2026, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल प्रशिक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। सीमांचल क्षेत्र के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Aavya Sports Foundation की ओर से “Cricket Summer Camp 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 7 जून से 20 जून 2026 तक पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में आयोजित होगा। कैंप में खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट कोचिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, मैच प्रैक्टिस, फिटनेस ट्रेनिंग, योग एवं मेडिटेशन जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट तकनीकों की जानकारी अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दी जाएगी। कैंप के मुख्य कोच पूर्व दलीप ट्रॉफी खिलाड़ी एवं झारखंड रणजी टीम के पूर्व कप्तान मनीष वर्धन होंगे। वहीं सहायक कोच के रूप में भास्कर दुबे एवं सक्षम सिंह […]

Noimg

नवगछिया में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी- ध्रुवगंज के बीच 14 नंबर सड़क पर भगवती मंदिर के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है । शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल खरीक पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही […]

NAUGACHIA : नवगछिया में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी- ध्रुवगंज के बीच 14 नंबर सड़क पर भगवती मंदिर के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है । शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल खरीक पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला सेतु के समानांतर निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे युवक के साथ हादसा, लोहे का सामान गिरने से गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सिर में गंभीर चोट लगने के बाद पूर्णिया रेफर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल नवगछिया। विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे निर्माणाधीन पुल पर कार्य के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य में लगे एक युवक के सिर पर अचानक लोहे का भारी सामान गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की पहचान अंतिचक थाना क्षेत्र के बिरबन्ना गांव निवासी 18 वर्षीय छोटू कुमार साह के रूप में हुई है। वह अवधेश शाह का पुत्र बताया गया है और निर्माणाधीन पुल परियोजना में मजदूरी का कार्य कर रहा […]

NAUGACHIA : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में नवगछिया की दवा दुकानें रहीं बंद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

ई-फार्मेसी के खिलाफ केमिस्ट एसोसिएशन का प्रदर्शन, 350 मेडिकल दुकानों में लटका ताला नवगछिया। ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल की करीब 350 दवा दुकानें बंद रहीं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर नवगछिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने एक दिवसीय बंद का समर्थन करते हुए मेडिकल दुकानों को बंद रखा। दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध जताते हुए सरकार से सख्त नियामक व्यवस्था लागू करने की मांग की। बंद के कारण दिनभर अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, हालांकि आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक मुख्य दुकान तथा मुख्यालय क्षेत्र की चार दुकानों को सेवा के लिए खुला रखा गया। एसोसिएशन ने प्रेस विज्ञप्ति […]

NAUGACHIA : नवगछिया स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, मेमो ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नवगछिया रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई ट्रेन संख्या 6308 मेमो पैसेंजर ट्रेन में की गई। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेल थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी के नेतृत्व में ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कटिहार-बरौनी रेलखंड से गुजर रही मेमो पैसेंजर ट्रेन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रेन के शौचालय के समीप एक काले रंग का पिठ्ठू बैग और एक नीले रंग का हैंडबैग लावारिस हालत में मिला। पुलिस को दोनों बैग संदिग्ध […]

NAUGACHIA : राशन डीलर चयन में अनियमितता का आरोप, खाद्य आपूर्ति मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

गोपालपुर। गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सुकटिया बाजार निवासी स्नेहा कुमारी ने राशन डीलर चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्नेहा कुमारी, पति रवि साह, ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि सुकटिया पंचायत में राशन डीलर के रिक्त पद के लिए उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया था। आवेदन के बाद विभागीय स्तर पर स्थल निरीक्षण एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच भी की गई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और नियमों […]