बाल भारती एवं बाल भारती विद्यालय में क्रिएटिव टैलेंट हंट की लिखित परीक्षा आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग नवगछिया के बाल भारती एवं बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में सोमवार को जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 के अंतर्गत लिखित परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही विद्यालय परिसर में चहल-पहल रही। आयोजकों के अनुसार इस लिखित परीक्षा में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देते नजर आए। परीक्षा विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई गई। लिखित परीक्षा में कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, जो 50 अंकों के थे। परीक्षा की अवधि 50 मिनट निर्धारित की गई थी। प्रश्न पत्र […]

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में दो अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस बरामद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अवैध शराब, आर्म्स और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुसूदनपुर थाना अंतर्गत कचिया चौक के आसपास एक अपराधी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के […]

नगर निगम वार्ड 39 के पार्षद पति के घर बम हमला, वीडियो वायरल होने के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर एक बार फिर अपराध की चपेट में नजर आया, लेकिन इस बार अपराधियों की करतूत कैमरे में कैद हो गई। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम वार्ड संख्या 39 के पार्षद पति अब्दुल सरवर कुरैशी उर्फ मिंटू के घर पर बम फेंकने की सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पार्षद पति से लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर […]

भागलपुर व्यवहार न्यायालय को फिर ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी, न्यायिक कार्य ठप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया। एहतियातन न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है तथा पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। न्यायालय परिसर के हर कोने, कक्षों, रिकॉर्ड रूम और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। गौरतलब […]

मायागंज अस्पताल में फर्जी डॉक्टर बनकर ठगी, परिजनों ने पकड़ा तो मचा हंगामा, आरोपी फरार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों के परिजनों से ठगी करते हुए पकड़ा गया। आक्रोशित परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी, जिसके बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर बरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि मुख्य आरोपी फरार होने में सफल रहा, जबकि उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के निवासी लाल बाबू नामक वृद्ध पिछले चार दिनों से मायागंज अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं। इसी दौरान अख्तर नामक एक प्राइवेट एम्बुलेंस चालक वार्ड में पहुंचा और […]

Noimg

भारत–अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील से भागलपुर सिल्क उद्योग को मिला नया अवसर, बुनकरों में खुशी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील तथा अमेरिका की ओर से 25 प्रतिशत टैरिफ हटाने के फैसले पर हस्ताक्षर के बाद टेक्सटाइल और हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस निर्णय का सीधा लाभ बिहार के भागलपुर सिल्क उद्योग को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सिल्क नगरी भागलपुर में इस फैसले को लेकर बुनकरों और निर्यातकों के बीच उत्साह का माहौल है। बुनकर से निर्यातक बने जियाउर्रहमान ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बाजार में भागलपुरी सिल्क और टेक्सटाइल उत्पादों की पहले से ही एक अलग पहचान है। वहां के ग्राहक भागलपुर […]

नगर निगम व नगर निकायों की योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, टैक्स, स्वच्छता और अतिक्रमण पर सख्त निर्देश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में नगर निकायों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर नगर निगम, सुल्तानगंज एवं नवगछिया नगर परिषद के साथ-साथ कहलगांव, पीरपैंती, सबौर, अकबरनगर और हबीबपुर नगर पंचायत की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। होल्डिंग टैक्स की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय क्षेत्रों में खाली जमीन पर नगर निगम में प्रति वर्ग मीटर तीन रुपये, नगर परिषद में दो रुपये और नगर पंचायत में एक रुपये प्रतिवर्ष टैक्स निर्धारित है। वहीं भवनों के लिए मुख्य सड़क और अन्य सड़कों के अनुसार अलग-अलग दरें लागू हैं। जिलाधिकारी ने सभी भवनों की पुनः जांच कराने का निर्देश […]

सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के तहत जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

60 से अधिक मामलों पर हुआ विचार भागलपुर। राज्य सरकार के 7 निश्चय–3 के अंतर्गत चल रहे सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के तहत भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम जनता की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान करीब 60 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई, जिनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, जमीन विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामले शामिल रहे। जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग आवेदक व्हीलचेयर पर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचा और अपनी समस्या रखी, जिसे गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर […]

आज 9 फ़रवरी को बाल भारती विद्यालय में आयोजित हो रहा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 की लिखित परीक्षा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बाल भारती एवं बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में आज 9 फरवरी 2026 को जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराई जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में पंजीकृत छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। आयोजकों के अनुसार लिखित परीक्षा में कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जो 50 अंकों के हैं। परीक्षा की अवधि 50 मिनट निर्धारित की गई है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रतिभागियों की रचनात्मक क्षमता, सामान्य ज्ञान एवं बौद्धिक समझ का मूल्यांकन किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रवेश पत्र के साथ समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया […]

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा छात्राओं को आपदा से बचाव का विशेष प्रशिक्षण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), नई दिल्ली की बिहटा (पटना) टीम द्वारा छात्राओं को आपदा से बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों की सहायता करने के लिए छात्राओं को सक्षम बनाना रहा। एनडीआरएफ टीम के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने छात्राओं को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान बाढ़ और आग से बचाव, प्राथमिक उपचार, दुर्घटना की स्थिति में शरीर से अधिक रक्तस्राव को रोकने के उपाय सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गोपालपुर क्षेत्र के तीनटंगा […]