विधायक ई. शैलेंद्र की पहल पर शिक्षा मंत्री का निर्देश, विद्यालय तक रास्ता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । बिहार विधानसभा के सदन में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र द्वारा उठाए गए तारांकित प्रश्न के जवाब में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मुख्य सड़क से विद्यालय तक रास्ता उपलब्ध कराने को लेकर ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया है। विधायक इं. शैलेंद्र ने सदन में बिहपुर प्रखंड के अमरपुर गांव स्थित रास्ताविहीन उत्क्रमित मध्य विद्यालय का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि विद्यालय से मुख्य सड़क की दूरी लगभग 600 मीटर है और बच्चों को मात्र तीन फीट चौड़ी पगडंडी से होकर विद्यालय आना-जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि इस संबंध में बिहपुर अंचलाधिकारी को जिला कार्यालय के पत्रांक […]

चोरी गई मोबाइल के साथ अभियूक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध नवगछिया । 13 दिसंबर 2025 को वादी मीर कासिम द्वारा आवेदन दिया गया कि नवगछिया थाना अंतर्गत मुमताज मोहल्ला स्थित इनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा 03 मोबाइल एवं पैसे की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 416/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में मंगलवार को कांड में चोरी गई तीनों मोबाइल को बरामद करते हुए संलिप्त अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोड़ निवासी नीतीश कुमार पिता ब्रह्मदेव कुमार को गिरफ्तार एवं 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित को किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहे तेतरी निवासी बिहारी पंडित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ नवगछिया थाने में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़कर हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ पहले भी नवगछिया थाने में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के चार मामले और एनडीपीएस एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नवगछिया पुलिस ने हत्या के आरोपित को किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने सात जुलाई को पकरा स्थित बजरंगबली मंदिर के पीछे आम बगीचे में हुए हत्या कांड के मुख्य आरोपित मनीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। मृतक सारजन कुमार की हत्या बकाया पैसे को लेकर तेतरी गांव में हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के पिता सुभाष राय ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच और कार्रवाई में पुलिस ने पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद शेष वांछित आरोपितों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपित मनीष कुमार को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के […]