PURNIA : सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आमजनों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 13 आवेदन जिला प्रशासन को सौंपे। प्राप्त आवेदन विभिन्न विभागों से जुड़े थे। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के तहत अनुमंडल, प्रखंड एवं […]

PURNIA : पूर्णिया प्रमंडल के नए आयुक्त दिनेश कुमार ने संभाला पदभार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विकास योजनाओं की समयबद्ध मॉनिटरिंग को बताया प्राथमिकता पूर्णिया : पूर्णिया प्रमंडल के नव पदस्थापित प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार (भा.प्र.से.) ने सोमवार को विधिवत अपना प्रभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रमंडल के प्रशासनिक एवं विकास कार्यों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। इससे पूर्व दिनेश कुमार शिक्षा विभाग, बिहार पटना में सचिव के पद पर कार्यरत थे। साथ ही वे सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं। प्रभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त ने कहा कि प्रमंडल अंतर्गत आने वाले जिलों के विकास एवं राजस्व से जुड़े कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय जिलों द्वारा कई क्षेत्रों में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं, जिन्हें […]

PURNIA : स्ट्रॉर्म वॉटर ड्रेनेज निर्माण में लापरवाही पर भड़के तारकिशोर प्रसाद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटिहार : पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने शहर में चल रहे स्ट्रॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य में हो रही देरी और अव्यवस्थित खुदाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रोजेक्ट निदेशक, सहायक अभियंता, संवेदक प्रतिनिधि एवं अभियंता कार्तिक चौरसिया को बुलाकर निर्माण कार्य की समीक्षा की और कई निर्देश दिए। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि नाला निर्माण के लिए उतनी ही सड़क की खुदाई की जाए, जिसका निर्माण कार्य तुरंत पूरा किया जा सके। उन्होंने शहर की पक्की सड़कों को मनमाने ढंग से तोड़े जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ऐसी कार्रवाई तत्काल रोकने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी सड़क को तोड़ना आवश्यक हो, तो नगर आयुक्त, कटिहार नगर निगम की अनुमति के बिना सड़क नहीं […]

PURNIA : साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार की अध्यक्षता में  समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय एवं विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया, जबकि अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में मुख्यालय पटना से प्राप्त विभिन्न महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन, लोक कल्याणकारी एवं विकास कार्यों, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं बिहार मानवाधिकार आयोग से संबंधित मामलों, न्यायालय से जुड़े प्रकरणों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, कब्रिस्तान घेराबंदी, जिला स्थापना, जनगणना-2027 तथा सहयोग शिविर के कार्यों की समीक्षा की गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महत्वपूर्ण पत्रों और न्यायालय से संबंधित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निष्पादन प्राथमिकता के […]

ARARIA : विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने किया अररिया कॉलेज का घेराव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अवैध उगाही का आरोप, छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उठाए सवाल अररिया : पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय अररिया कॉलेज में सोमवार को छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर महाविद्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज कर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाए तथा व्यवस्था में सुधार की मांग की। धरना-प्रदर्शन में शामिल छात्र एक स्वर में विश्वविद्यालय की कार्यशैली और कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाते नजर आए। छात्रों का आरोप था कि पिछले कई महीनों से अररिया कॉलेज में विभिन्न कार्यों के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है। छात्र राजद के पूर्णिया विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने कहा कि वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत […]

PURNIA : संस्कार भारती पूर्णिया इकाई द्वारा छह दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का शुभारंभ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बाल सुधार गृह में बच्चों को कला, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जोड़ने की पहल पूर्णिया : संस्कार भारती पूर्णिया इकाई द्वारा आयोजित छह दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का शुभारंभ  पूर्णिया जिला बाल सुधार गृह में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को कला, संगीत और संस्कृति के माध्यम से भारतीय संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कार भारती की जिलाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, बाल सुधार गृह के सुपरिंटेंडेंट धर्मेंद्र कुमार, संगीत गुरु एवं मंचीय कला विभाग संयोजक विजय दास तथा वरिष्ठ नृत्य गुरु जयदीप मुखर्जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संस्कार भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए […]

PURNIA : पूर्णिया महापौर ने पटना में वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जलजमाव समाधान के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम निर्माण की उठाई मांग पूर्णिया : पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने सोमवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा तथा भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी नेताओं को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। महापौर ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन समाज एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से जनहित के कार्यों को और मजबूती मिलेगी। भेंटवार्ता के दौरान महापौर विभा कुमारी ने पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण […]

BHAGALPUR : जनजातीय गरिमा उत्सव का हुआ शुभारंभ || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर।भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर “सबसे दूर-सबसे पहले” थीम पर आधारित जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जिले के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान के तहत पीरपैंती प्रखंड की 22 पंचायतों के 42 गांव, सन्हौला प्रखंड की 07 पंचायतों के 19 गांव तथा कहलगांव प्रखंड की 01 पंचायत के 01 गांव सहित कुल 62 जनजातीय बहुल गांवों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनजातीय समुदाय को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। विशेष रूप से आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, किसान सम्मान निधि […]

भागलपुर के नए प्रमंडलीय आयुक्त बने प्रेम सिंह मीणा, संभाला पदभार -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर प्रमंडल के नए प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह से विधिवत कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि वे पहले भी भागलपुर में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दोबारा भागलपुर में जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भागलपुर शहर में जाम की समस्या एक बड़ी चुनौती है और इसे दूर करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से विकास की […]

विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज का आयुक्त ने लिया जायजा  -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

तेजी से जारी निर्माण कार्य, जल्द आवागमन बहाल करने की तैयारी भागलपुर : भागलपुर प्रमंडल के नवनियुक्त प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एक्शन मोड में नजर आए। सोमवार को उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के साथ विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त हिस्से पर बन रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। अधिकारियों ने बताया कि बेली ब्रिज का निर्माण बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की देखरेख में कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द पुल पर आवागमन बहाल किया जा सके। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले विक्रमशिला सेतु का […]