0
(0)



अवैध उगाही का आरोप, छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उठाए सवाल

अररिया : पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय अररिया कॉलेज में सोमवार को छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर महाविद्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज कर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाए तथा व्यवस्था में सुधार की मांग की।



धरना-प्रदर्शन में शामिल छात्र एक स्वर में विश्वविद्यालय की कार्यशैली और कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाते नजर आए। छात्रों का आरोप था कि पिछले कई महीनों से अररिया कॉलेज में विभिन्न कार्यों के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है।

छात्र राजद के पूर्णिया विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने कहा कि वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ा है और छात्रों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


उन्होंने आरोप लगाया कि अररिया कॉलेज में सीएलसी, माइग्रेशन, मार्कशीट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज जारी करने के नाम पर छात्रों से अवैध रूप से रुपये वसूले जा रहे हैं। छात्र नेताओं का कहना था कि इस मामले में कॉलेज के कुछ कर्मियों के साथ-साथ पदाधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

पीयूष पुजारा ने कहा कि मामले की जानकारी कॉलेज प्रशासन और प्रधानाचार्य को दी गई है। इस पर प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अवैध उगाही पर रोक लगाने की मांग की।

मौके पर पूर्ववर्ती छात्र संघ सदस्य जेडी यादव, छात्र राजद के प्रधान महासचिव चाहत यादव, छात्र नेता राजीव कुमार सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: