0
(0)




कटिहार : पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने शहर में चल रहे स्ट्रॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य में हो रही देरी और अव्यवस्थित खुदाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रोजेक्ट निदेशक, सहायक अभियंता, संवेदक प्रतिनिधि एवं अभियंता कार्तिक चौरसिया को बुलाकर निर्माण कार्य की समीक्षा की और कई निर्देश दिए।


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि नाला निर्माण के लिए उतनी ही सड़क की खुदाई की जाए, जिसका निर्माण कार्य तुरंत पूरा किया जा सके। उन्होंने शहर की पक्की सड़कों को मनमाने ढंग से तोड़े जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ऐसी कार्रवाई तत्काल रोकने को कहा।

उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी सड़क को तोड़ना आवश्यक हो, तो नगर आयुक्त, कटिहार नगर निगम की अनुमति के बिना सड़क नहीं तोड़ी जाए। उन्होंने कहा कि बेतरतीब खुदाई और समय पर मरम्मत नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


तारकिशोर प्रसाद ने निर्माण एजेंसी को ड्रेनेज सिस्टम की एलाइनमेंट सीधी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि तकनीकी मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्ट्रॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम शहर को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के साथ उसे स्वच्छ और सुंदर बनाने की महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों का विशेष ध्यान रखा जाए।


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन चार आउटफॉल में रोजितपुर आउटफॉल को तत्काल चालू करने का निर्देश दिया। साथ ही बुडको के अभियंताओं को मनमाने तरीके से ड्रेनेज एलाइनमेंट बनाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: