5
(2)

राजद के नितेश यादव दूसरे और जनसुराज के रजनीश रंजन तीसरे स्थान पर; 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना बाकी

पूर्णिया। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना जारी है। पूर्णिया जिला स्कूल परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती की जा रही है। इस चुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। अब तक 5 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

पांच राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव 11,973 मतों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, राजद प्रत्याशी नितेश यादव 8,? मतों के साथ दूसरे और जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन तीसरे स्थान पर बताए गए हैं।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को 2,409 मत, राजद प्रत्याशी नितेश यादव को 1,758 मत और जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन को 1,594 मत मिले हैं।

चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को 2,229 मत मिले थे। राजद प्रत्याशी नितेश यादव को 1,265, जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन को 1,181 और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज जायसवाल को 313 मत प्राप्त हुए थे।

तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को 7,335 मत मिले थे। राजद प्रत्याशी नितेश यादव 4,947 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थे। जनसुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन को 4,328 और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज जायसवाल को 901 मत प्राप्त हुए थे।

दूसरे राउंड की गिनती में भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव बढ़त बनाए हुए थे। उस समय उन्हें 2,446 मत मिले थे। राजद प्रत्याशी दूसरे, जनसुराज प्रत्याशी तीसरे और कांग्रेस प्रत्याशी चौथे स्थान पर थे।

खबर लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है। आगे की गिनती के बाद ही चुनाव की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: