Noimg

वैष्णवी सैदपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित श्री शिव मंदिर की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, रामकथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : गंगा तट स्थित सैदपुर वैष्णवी दुर्गा मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित त्रिकालदर्शी भगवान श्री शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा सह श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। गुरुवार को आयोजन के तीसरे एवं विराम दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। यह भव्य धार्मिक आयोजन नवगछिया शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। तीसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन, गुरु दीक्षा एवं विशेष पूजन से की गई। सायंकालीन सत्र में रामकथा का शुभारंभ गुरु वंदना, गणेश वंदना, मंगलाचरण एवं रामचरितमानस की आरती के साथ हुआ। संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा। रामकथा के दौरान परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज […]

Noimg

नवगछिया T20 क्रिकेट लीग-1 का रोमांचक मुकाबला, लत्तीपुर टीम ने 5 रन से हराया नवगछिया जूनियर को || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सर्वोदय मैदान, बिहपुर में नवगछिया T20 क्रिकेट लीग के तीसरे मुकाबले का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मैच में लत्तीपुर टीम और नवगछिया जूनियर टीम आमने-सामने थीं। मैच के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव इबरार आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लत्तीपुर टीम ने निर्धारित ओवरों में 178 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यम ने शानदार 45 रन की पारी खेली, जबकि गौतम ने 34 रन, नीतीश ने 25 रन और प्रसून सौरव ने 22 रन का योगदान दिया। उनके प्रयासों की बदौलत टीम ने निर्धारित लक्ष्य तय किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया जूनियर टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया, लेकिन […]

Noimg

जी राम जी योजना से मिलेगा 125 दिन का रोजगार, विपक्ष के भ्रम में न आएं: कृषि मंत्री || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : गरीबों, किसानों और मजदूरों को रोजगार की गारंटी देने के उद्देश्य से शुरू की गई विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन (वीबी–जी राम जी) योजना को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने का आरोप बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने लगाया है। वे भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत गौराचौकी पंचायत में आयोजित योजना संबंधी जागरूकता अभियान को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्व में संचालित मनरेगा योजना में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इन्हीं समस्याओं को दूर करने और मजदूरों को अधिक पारदर्शी एवं लाभकारी व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने वीबी–जी राम जी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत […]

Noimg

भागलपुर में संभावित आपराधिक घटना से पहले पुलिस की कार्रवाई, हथियार व गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को टालने का दावा किया है। हबीबपुर थाना क्षेत्र से अपराध की योजना बना रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। सिटी एसपी ने बताया कि हबीबपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बदलेआलमपुर इलाके में मोहम्मद इरफान नामक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है और किसी आपराधिक गतिविधि की तैयारी कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी के पास से […]

Noimg

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान आजमपुर गांव निवासी गौरव कुमार (17 वर्ष) एवं उनके चाचा जितेंद्र यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर आजमपुर से सन्हौला बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान कमालपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात हाइवा वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे […]

Noimg

कहलगांव में डॉक्टर के क्लीनिक में हंगामे का आरोप, थाना में आवेदन || GS NEWS

कहलगांवChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नदिया टोला स्थित डॉ. आर.के. सिंह क्लीनिक में मंगलवार की देर रात हंगामे का आरोप लगा है। इस संबंध में क्लीनिक कर्मी छोटू कुमार ने कहलगांव थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि रात के समय कुछ लोग क्लीनिक के बाहर पहुंचे और शोर-शराबा करने लगे। बताया गया कि जब डॉक्टर के उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई तो कथित रूप से नाराजगी जताई गई और गाली-गलौज का आरोप लगाया गया। आवेदन के अनुसार कुछ लोगों द्वारा क्लीनिक के गेट पर जोर-जोर से आवाज भी दी गई। कर्मी ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान धमकी देने की बात कही […]

Noimg

आधुनिक कृषि से जोड़ने में निभा रहा अहम भूमिका : कृषि मंत्री || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उन्हें विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं, विकसित की गई आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर राज्य के कृषि विकास, किसानों की आय बढ़ाने तथा युवाओं को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि से जोड़ने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं, अनुसंधान कार्यों, […]

Noimg

तिलकामांझी चौक पर जीवन जागृति सोसाइटी का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। शहर के व्यस्ततम तिलकामांझी चौक पर जीवन जागृति सोसाइटी की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों से बिना हेलमेट वाहन न चलाने की अपील की गई। साथ ही यह भी स्पष्ट रूप से बताया गया कि दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। वहीं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस जागरूकता अभियान में जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, भागलपुर यातायात डीएसपी संजय कुमार, […]

Noimg

भागलपुर में यूपी विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

में लिपिक के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई भागलपुर। भागलपुर से एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग में लिपिक पद पर तैनात गगन सिंह से जुड़े ठिकानों पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी विजिलेंस टीम ने भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित सत्यम अपार्टमेंट में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि उक्त अपार्टमेंट में स्थित एक फ्लैट गगन सिंह की पत्नी नीतू सिंह के नाम पर आवंटित है। छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने फ्लैट से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों, संपत्ति संबंधी […]

Noimg

रेकाबगंज में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो परिवारों में लाठी-डंडे से मारपीट, सात घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकाबगंज में आपसी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब दो परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायल अनिल मंडल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला मुकेश उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मुकेश के साथ उसके परिवार के राजेंद्र, मुरारी समेत तीन-चार अन्य लोग आक्रोशित हो गए और अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अनिल मंडल के अनुसार, हमले में न केवल वे स्वयं घायल हुए, बल्कि उनकी पत्नी और उनके तीन बेटों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई, […]