NAUGACHIA : ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान में लाखों की चोरी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

एक माह में दूसरी बार वारदात, अज्ञात चोरों के खिलाफ रेल थाना में केस दर्ज नवगछिया रेल जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोला वार्ड संख्या-08 में अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। लगातार बढ़ रही चोरी और सेंधमारी की घटनाओं से इलाके के व्यवसायियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का आरोप है कि रात में पुलिस गश्ती नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार नवगछिया वार्ड संख्या-08 निवासी भोला पंडित, पिता सुरेश पंडित ने बताया कि मंगलवार रात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से से चदरा काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने दुकान के […]

BHAGALPUR : गंगा पर फेरी और कार्गो सेवा शुरू करने की तैयारी तेज || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

ट्रक, बस और भारी वाहन भी कर सकेंगे गंगा पार, तीन घाट किए गए चिन्हित भागलपुर में गंगा नदी के दोनों किनारों के बीच आवागमन को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। भागलपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन निजी कंपनियों को गंगा घाटों के बीच फेरी एवं कार्गो सेवा संचालन की अस्थायी अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही अब 18 चक्का तक के भारी वाहनों के परिचालन का रास्ता भी साफ हो गया है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार कन्हैया लॉजिस्टिक  को बाबूपुर घाट, सबौर से महादेवपुर गंगा घाट तक फेरी एवं कार्गो सेवा संचालन की अनुमति दी गई है। इस जल परिवहन सेवा के शुरू होने से भारी वाहनों […]

BHAGALPUR : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्टीकरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका की पहचान पूजा कुमारी, पति मुनेश्वर कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतिका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार पूजा कुमारी की शादी वर्ष 2013 में कस्टीकरी गांव निवासी मुनेश्वर कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मृतिका अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गई है। बताया जा रहा है कि पूजा कुमारी मूल रूप से खड़कपुर तेगड़ा, थाना खरगापुर, जिला मुंगेर की रहने वाली थी। मायके पक्ष का आरोप है […]

BHAGALPUR : भागलपुर के माणिक सरकार घाट इलाके में फिर धंसी जमीन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

कई मकानों में आई दरार, 50 घरों के लोग दहशत में भागलपुर शहर के माणिक सरकार घाट इलाके में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना सामने आई है। अचानक जमीन धंसने से आसपास के कई मकानों में बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे करीब 50 घरों के लोग दहशत में हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन धंसने की वजह से कई मकानों की दीवारों और फर्श में दरारें पड़ गई हैं। लोग अपने घरों में रहने से डर रहे हैं। कई परिवारों का कहना है कि हालात ऐसे हो गए हैं कि वे घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग डर […]

KATIHAR : कटिहार में 200 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बंगाल से मादक पदार्थ लाने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, बाइक भी जब्त कटिहार जिले के रोशना थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को रोशना थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार अवैध मादक पदार्थ लेकर महानंदा चेक पोस्ट की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही रोशना थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ महानंदा चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू […]

PURNIA : प्रेम संबंध में पत्नी ने प्रेमियों संग मिलकर कराई पति की हत्या || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। मृतक की पहचान गजेन्द्र मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी गणिता देवी का दो युवकों रंजीत और सुमन के साथ प्रेम संबंध था। इसी संबंध में बाधा बनने पर गजेन्द्र की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गजेन्द्र बिहार से बाहर रहकर मजदूरी करता था और घर निर्माण के लिए पत्नी को पैसे भेजता था। जब वह घर लौटा और खर्च किए गए पैसों का हिसाब मांगा तो पति-पत्नी के […]

KISHANGANJ : आठ महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

गले पर मिले निशान, शव छोड़कर फरार हुए परिजन; भ्रूण की भी मौत किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नटुआपाड़ा में आठ महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय शाहीन परवीन के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार सोमवार देर रात उन्हें शाहीन की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद जब वे लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो शाहीन का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था, जबकि घर के सभी सदस्य फरार थे। मृतका के गले पर काले निशान तथा शरीर पर चोट के […]

PURNIA : जनगणना 2027, किसान पंजीकरण और पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर समीक्षा बैठक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया के महानंदा सभागार में मंगलवार को उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य, कृषक पंजीकरण, पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण तथा सहयोग शिविर अभियान की प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और अभियानों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान जनगणना 2027 के तहत किए जा रहे मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारियों […]

PURNIA : सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्य की समीक्षा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। समीक्षा में कार्य की धीमी प्रगति पर प्रभारी जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया तथा सभी बीडीओ को आगामी एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र लाभुक को पेंशन से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पंचायत […]

PURNIA : फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

किसानों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश पूर्णिया : संयुक्त निदेशक (शष्य) पूर्णिया प्रमंडल एवं जिला कृषि पदाधिकारी पूर्णिया की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को बायसी अनुमंडल में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान फार्मर रजिस्ट्री की प्रखंडवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन समय पर पूरा किया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, […]