0
(0)



किसानों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश

पूर्णिया : संयुक्त निदेशक (शष्य) पूर्णिया प्रमंडल एवं जिला कृषि पदाधिकारी पूर्णिया की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को बायसी अनुमंडल में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मौजूद रहे।


बैठक के दौरान फार्मर रजिस्ट्री की प्रखंडवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन समय पर पूरा किया जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से किसानों का डेटा तैयार किया जा रहा है। इससे किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और कृषि संबंधी लाभों का सीधा फायदा मिल सकेगा। इसलिए सभी संबंधित कर्मियों को गंभीरता और सक्रियता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।


बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राजस्व विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जमाबंदी सूची के आधार पर किसानों से संपर्क किया जाए। इसके लिए डोर-टू-डोर अभियान और विशेष कैंप आयोजित करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित कैंप अवधि के भीतर सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत फार्मर आईडी बनवाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए गांव स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने और किसानों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने को कहा गया।

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि यदि सभी कर्मी समन्वय के साथ कार्य करेंगे तो निर्धारित समय सीमा के भीतर फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: