PURNIA : आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण पूर्णिया : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रशिक्षण केंद्र पूर्णिया के मरंगा स्थित प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी परिसर में संचालित किया जा रहा है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी Pankaj Kumar Patel ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले के नवोदित कलाकारों को कला के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की यह योजना कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य संगीत की तीनों […]

PURNIA : बेटा बचाओ-नशे से दूर रखो’ और ‘बेटी पढ़ाओ-आत्मनिर्भर बनाओ’ अभियान की शुरुआत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सृजनात्मक पाठशाला ने पोस्टर अभियान के जरिए समाज को दिया जागरूकता का संदेश पूर्णिया :  सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था सृजनात्मक पाठशाला  द्वारा समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष पोस्टर अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा बेटियों को शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का संदेश दिया जा रहा है। संस्था की ओर से जारी पोस्टरों में दो प्रमुख विषयों — ‘बेटा बचाओ-नशे से दूर रखो’ और ‘बेटी पढ़ाओ-आत्मनिर्भर बनाओ’ — को विशेष रूप से प्रमुखता दी गई है। संस्था का कहना है कि समाज में बढ़ती नशाखोरी युवाओं और परिवारों के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में युवाओं को […]

PURNIA : भाजपा कार्यालय में मनाई गई स्व. सुशील कुमार मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भाजपा कार्यालय में मनाई गई स्व. सुशील कुमार मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, संगठन मजबूती को लेकर हुई बैठक पूर्णिया : भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया द्वारा बनभाग स्थित जिला कार्यालय में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी ने बिहार में सुशासन स्थापित करने, संगठन को मजबूत बनाने और विकास […]

PURNIA : जन सुराज पार्टी की पूर्णिया जिला संगठन की प्रथम बैठक संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : जन सुराज पार्टी के व्यापक पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को पूर्णिया जिला संगठन की प्रथम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के घोषित पदाधिकारियों, क्षेत्रीय प्रभारी, संगठन प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाना था। बैठक के दौरान जिला संगठन की भावी रणनीति, संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने पार्टी को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि जन सुराज पार्टी को आम लोगों की […]

PURNIA : सुशील मोदी के योगदान को बिहार सदैव याद रखेगा : विजय खेमका || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

दूसरी पुण्यतिथि पर विधायक ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी  की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क, राजेंद्र नगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर विधायक ने स्व. सुशील कुमार मोदी के सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया। विधायक विजय खेमका ने कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी का जीवन सादगी, अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण था। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास, सुशासन और आर्थिक सुधारों में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व बिहार की राजनीति और प्रशासनिक […]

PURNIA : NEET परीक्षा विवाद पर सांसद पप्पू यादव का केंद्र सरकार पर तीखा हमला || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बोले — “गरीब छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़, सरकार पेपर लीक रोकने में विफल” प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं, महंगाई और आर्थिक नीतियों पर भी उठाए सवाल पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने NEET परीक्षा विवाद, देश की सुरक्षा व्यवस्था, महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री  और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। मंगलवार को पूर्णिया में मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद ने कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आम लोगों की समस्याओं से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर देश का आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से […]

NAUGACHIA : ब्रह्मोतार बांध का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

संभावित बाढ़ खतरे को देखते हुए तटबंध की स्थिति का लिया जायजा नवगछिया : गंगा एवं कोसी नदी से संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए गोपालपुर प्रखंड स्थित ब्रह्मोतार बांध की मरम्मत को लेकर प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। ग्रामीणों द्वारा बांध की जर्जर स्थिति को लेकर दिए गए आवेदन पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जल संसाधन विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद मंगलवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान एवं अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने ब्रह्मोतार बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तटबंध के क्षतिग्रस्त हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया तथा उसकी तकनीकी स्थिति की जांच की। अधिकारियों ने संभावित कमजोर बिंदुओं को चिन्हित कर आवश्यक […]

NAUGACHIA : बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की मुलाकात || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कल्याण को लेकर हुई चर्चा नवगछिया : बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा पुलिस जिला नवगछिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने अधिकारियों को बुके एवं गुलदस्ता भेंट कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की। पदाधिकारियों ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार, डीएसपी मुख्यालय, ट्रैफिक डीएसपी, लाइन डीएसपी, लाइन मेजर सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की ओर से पुलिस जवानों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन पुलिसकर्मियों के कल्याण, सुविधा और […]

NAUGACHIA : ढलान पर लुढ़क कर पलटा टोटो, खेल रही 3 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के नारायणपुर में घर के पास खड़ी एक सवारी टोटो अचानक ढलान पर लुढ़क कर पलट गयी, जिससे उस पर खेल रही एक 3 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल बच्ची की पहचान नारायणपुर निवासी कयल अली की पुत्री कुमाती खातून के रूप में हुई है। घायल बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची घर के पास लगी सवारी टोटो पर खेल रही थी। उस समय टोटो का चालक वहां मौजूद नहीं था। इसी दौरान ढलान होने के कारण टोटो अचानक नीचे की ओर लुढ़क गया और पलट गया। हादसे में टोटो पर बैठी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तत्काल नारायणपुर अस्पताल […]

NAUGACHIA : मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उड़ाए 55 हजार रुपये || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी का है, जहां साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके खाते से 55 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले को लेकर नवगछिया साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। पीड़ित नीरज कुमार भगत ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक खाते एवं मोबाइल से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग करते हुए उनके खाते से 55 हजार रुपये की निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही उनके होश उड़ गए। नीरज कुमार भगत ने […]