0
(0)



सृजनात्मक पाठशाला ने पोस्टर अभियान के जरिए समाज को दिया जागरूकता का संदेश

पूर्णिया :  सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था सृजनात्मक पाठशाला  द्वारा समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष पोस्टर अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा बेटियों को शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का संदेश दिया जा रहा है।


संस्था की ओर से जारी पोस्टरों में दो प्रमुख विषयों — ‘बेटा बचाओ-नशे से दूर रखो’ और ‘बेटी पढ़ाओ-आत्मनिर्भर बनाओ’ — को विशेष रूप से प्रमुखता दी गई है। संस्था का कहना है कि समाज में बढ़ती नशाखोरी युवाओं और परिवारों के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में युवाओं को नशे की लत से बचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

पोस्टर अभियान के जरिए लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि नशा न केवल व्यक्ति का जीवन बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। संस्था ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखें।

वहीं ‘बेटी पढ़ाओ-आत्मनिर्भर बनाओ’ अभियान के तहत बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है। संस्था का मानना है कि शिक्षित बेटियां परिवार और समाज दोनों की ताकत होती हैं। बेटियों को शिक्षा देकर ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।


संस्था के सदस्यों ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस नशा मुक्ति और शिक्षा जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें तथा अपने आसपास के वातावरण को सकारात्मक बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हर बच्ची को स्कूल भेजना और युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

संस्था का कहना है कि इस प्रकार के रचनात्मक और सामाजिक अभियानों से लोगों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आएगा तथा समाज में जागरूकता का वातावरण मजबूत होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: