0
(0)



दूसरी पुण्यतिथि पर विधायक ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी  की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क, राजेंद्र नगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर विधायक ने स्व. सुशील कुमार मोदी के सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया।


विधायक विजय खेमका ने कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी का जीवन सादगी, अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण था। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास, सुशासन और आर्थिक सुधारों में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व बिहार की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विद्यार्थी परिषद और फिर भारतीय जनता पार्टी तक की उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा राष्ट्रहित और संगठन के प्रति समर्पण की मिसाल रही। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में उन्होंने ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। यही कारण है कि आज भी वे लाखों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।


विजय खेमका ने कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी ऐसे विरले राजनेता थे जिन्होंने विधान परिषद, विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा सहित चारों सदनों के सदस्य के रूप में प्रभावशाली भूमिका निभाई। उन्होंने देश और बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल की कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में स्व. सुशील कुमार मोदी ने कर व्यवस्था को सरल और प्रभावी बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से राजस्व संग्रह व्यवस्था मजबूत हुई और आर्थिक सुधारों को गति मिली।

विधायक ने कहा कि बिहार का कोना-कोना आज भी स्व. सुशील कुमार मोदी को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता है। उन्होंने उन्हें महान राजनेता, कुशल प्रशासक और जनसेवक बताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: