0
(0)



नवगछिया के नारायणपुर में घर के पास खड़ी एक सवारी टोटो अचानक ढलान पर लुढ़क कर पलट गयी, जिससे उस पर खेल रही एक 3 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल बच्ची की पहचान नारायणपुर निवासी कयल अली की पुत्री कुमाती खातून के रूप में हुई है।


घायल बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची घर के पास लगी सवारी टोटो पर खेल रही थी। उस समय टोटो का चालक वहां मौजूद नहीं था। इसी दौरान ढलान होने के कारण टोटो अचानक नीचे की ओर लुढ़क गया और पलट गया। हादसे में टोटो पर बैठी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तत्काल नारायणपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया।


नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने इमरजेंसी विभाग में बच्ची का इलाज किया। जांच के बाद बच्ची की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: