0
(0)



नवगछिया। साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी का है, जहां साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके खाते से 55 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले को लेकर नवगछिया साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।


पीड़ित नीरज कुमार भगत ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक खाते एवं मोबाइल से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग करते हुए उनके खाते से 55 हजार रुपये की निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही उनके होश उड़ गए।

नीरज कुमार भगत ने बताया कि ठगी की इस घटना से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर राशि वापस दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


घटना की सूचना मिलने के बाद नवगछिया साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन एवं साइबर गतिविधियों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि साइबर अपराधियों ने किस माध्यम से मोबाइल हैक किया और राशि किस खाते में ट्रांसफर की गई।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी साझा न करें तथा संदिग्ध कॉल एवं मैसेज से सावधान रहें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: