0
(0)



पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कल्याण को लेकर हुई चर्चा

नवगछिया : बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा पुलिस जिला नवगछिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने अधिकारियों को बुके एवं गुलदस्ता भेंट कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की।


पदाधिकारियों ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार, डीएसपी मुख्यालय, ट्रैफिक डीएसपी, लाइन डीएसपी, लाइन मेजर सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की ओर से पुलिस जवानों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया गया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन पुलिसकर्मियों के कल्याण, सुविधा और अधिकारों को लेकर निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जवानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।


गौरतलब है कि बीते छह मई को बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा पुलिस जिला नवगछिया के कुल आठ पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ था। चुनाव में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।

नवनिर्वाचित टीम के गठन के बाद पहली बार पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की प्राथमिकताओं, कार्य योजनाओं तथा पुलिसकर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संगठन और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: