May 13, 2026
NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस जिला में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित || GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया पुलिस जिला में मंगलवार को माह अप्रैल की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने की। गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय सभागार में किया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अंचल निरीक्षक नवगछिया एवं बिहपुर सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष और कार्यालय शाखा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले में लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को कांडों, वारंट, कुर्की एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बीएनएसएस की धारा 126, 128 एवं 129 तथा सीआरपीसी की धारा 107 के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा […]