5
(1)



200 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, 50 का हुआ चयन

नवगछिया स्थित बाल भारती विद्यालय में 23 बिहार बटालियन के तत्वावधान में एनसीसी एनरोलमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व 23 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश मोहन के मार्गदर्शन में किया गया। परीक्षा में विद्यालय के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर एनसीसी की फिजिकल परीक्षा दी।


आयोजित परीक्षा में विभिन्न शारीरिक दक्षता मानकों के आधार पर कुल 50 छात्र-छात्राओं का चयन एनसीसी के लिए किया गया। परीक्षा का संचालन विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर विकास पांडे द्वारा किया गया। वहीं परीक्षा के सफल आयोजन में विद्यालय की जीसीआई सुमित्रा पंडित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक डी.पी. सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) देश का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है। इसका उद्देश्य स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों में अनुशासन, चरित्र निर्माण, भाईचारा, निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति की भावना विकसित करना है।


उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाती है। एनसीसी से जुड़कर छात्र-छात्राएं न केवल देश सेवा की भावना सीखते हैं, बल्कि भविष्य में सेना एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर अवसर भी प्राप्त करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। चयनित छात्र-छात्राओं में खुशी देखी गई, जबकि अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: