1
(1)



नवगछिया पुलिस जिला में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के 14 नंबर रोड स्थित गरैया में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक को सरेआम गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।


घायल युवक की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी अखिलेश मंडल के 20 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरव कुमार किसी काम से 14 नंबर रोड के पास मौजूद था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा, जबकि अपराधी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पूर्णिया रेफर कर दिया।


दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही परवत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की पहचान के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

फिलहाल घायल युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: