0
(0)



नवगछिया पुलिस जिला में मंगलवार को माह अप्रैल की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने की। गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय सभागार में किया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अंचल निरीक्षक नवगछिया एवं बिहपुर सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष और कार्यालय शाखा प्रभारी मौजूद रहे।


बैठक के दौरान जिले में लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को कांडों, वारंट, कुर्की एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बीएनएसएस की धारा 126, 128 एवं 129 तथा सीआरपीसी की धारा 107 के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

गोष्ठी में फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की वारंट की अद्यतन स्थिति, राजसात एवं विनष्टीकरण प्रस्ताव भेजने तथा जब्त शराब, स्मैक, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के विनष्टीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने शराब तस्करों, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान विभिन्न कांडों में जब्त वस्तुओं को विधि-विज्ञान प्रयोगशाला भेजने, पीओ एवं अन्य साक्ष्यों को अपलोड करने तथा आईआरडी एवं ईआरडी में प्रविष्टि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही थानावार विशेष एवं संवेदनशील मामलों की प्रगति रिपोर्ट भी ली गई।


पुलिस अधीक्षक ने मालखाना प्रबंधन, पुलिस मुख्यालय को भेजे जाने वाले प्रतिवेदन एवं विभागीय मामलों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, पॉक्सो एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट से जुड़े गंभीर मामलों की विशेष रूप से समीक्षा की गई।

इसके अलावा 300 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति तथा सोशल मीडिया की निगरानी को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: