Noimg

BHAGALPUR : समीक्षा भवन में विकास को लेकर बड़ी बैठक, डीएम ने तैयार किया भागलपुर के भविष्य का रोडमैप || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्लानिंग एरिया का विस्तार कर नए इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नए बायपास, चौड़ी सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। डीएम ने पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता बताते हुए […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में मछली पालन बनेगा आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास का मॉडल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: जिला प्रशासन मछली पालन को सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता का साधन बनाने में जुटा है। समीक्षा भवन में मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने 121 मछुआरों को आधुनिक किट और संसाधन वितरित किए। मछुआरों को बड़ी हांडी, जाल, छोटे फ्रीजर, वेइंग मशीन और अन्य जरूरी उपकरण दिए गए। अब मछलियां सुरक्षित रहेंगी और उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे। उच्च उत्पादन वाले मछुआरों को ऑटो दिए जा रहे हैं ताकि वे सीधे बाजार तक मछली पहुंचा सकें। सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट और नाव पर सब्सिडी भी उपलब्ध कराई गई है। बिहपुर में 50 लाख रुपये की लागत से विकसित आधुनिक हैचरी प्लांट में उच्च गुणवत्ता वाले मछली […]

Noimg

KISHANGANJ: जंगली हाथियों का कहर, शाम ढलते ही गांवों में दहशत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

किशनगंज जिले के दिघलबैंक पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। शाम होते ही हाथियों की मौजूदगी से लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, दिघलबैंक पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित आमडांगी गांव में हाथियों का झुंड अचानक पहुंच गया। इस दौरान हाथियों ने देव नाथ महतो के केले के बागान को भारी नुकसान पहुंचाया और कई आवासीय घरों को भी क्षति पहुंचाई। किसानों का कहना है कि हर साल उन्हें हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथियों का एक जोड़ा अलग होकर इंडो-नेपाल सड़क पर कदम चौक और धनतोला स्कूल चौक […]

PURNIA: पूर्णिया में 6 साल के मासूम की हत्या, आम तोड़ने गया था बच्चा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया में 6 साल के मासूम की हत्या, आम तोड़ने गया था बच्चा तीन दिन बाद नहर किनारे सड़ी-गली अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान शाकिब उर्फ आहिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा तीन दिन पहले गांव के एक अन्य बच्चे के साथ आम तोड़ने गया था, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के पास नहर किनारे बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, शाकिब शनिवार को गांव के ही एक बच्चे के साथ घर से करीब […]

Noimg

PURNIA : वीवीआईटी पूर्णिया में टीसीएस का मेगा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी) में विश्वविख्यात Tata Consultancy Services (टीसीएस) का मेगा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मेगा कैंपस ड्राइव में पूर्णिया एवं आसपास के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति विवेकानन्द सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. भरत मेहर एवं विभिन्न संकायों के शिक्षकगण भी मौजूद रहे। टीसीएस की एचआर टीम द्वारा वीवीआईटी परिसर में ऑनलाइन टेस्ट एवं इंटरव्यू की प्रक्रिया आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. विवेकानन्द सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का पूर्णिया आना तथा यहां की युवा प्रतिभाओं को रोजगार […]

KATIHAR: कटिहार में जनसुराज का संगठन विस्तार, प्रणव कुमार सिंह दोबारा बने जिला मुख्य प्रवक्ता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटिहार में जनसुराज का संगठन विस्तार, प्रणव कुमार सिंह दोबारा बने जिला मुख्य प्रवक्ता कटिहार। जनसुराज ने संगठन विस्तार अभियान के तहत कटिहार जिले में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पार्टी ने प्रणव कुमार सिंह को पुनः जिला मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं राजेंद्र वर्मा को जिला अध्यक्ष, नसीम अख्तर को जिला महासचिव, मिथुन सिंह को युवा अध्यक्ष, सीमा पूर्वे को जिला महिला अध्यक्ष और मुरलीधर मिश्रा को किसान जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संजय चौधरी को जिला कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, बबलू सोरेन को […]

PURNIA : पूर्णिया में 14 मई को होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। नागरिक सुरक्षा निदेशालय पटना के निर्देश पर 14 मई 2026 को बिहार के छह जिलों में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। इनमें पूर्णिया जिला भी शामिल है। इसको लेकर मंगलवार को आर.एन. साह चौक पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में श्वेतम दीक्षित ने बताया कि 14 मई को शाम 7 बजे से 7 बजकर 10 मिनट तक ब्लैक आउट मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस दौरान पूर्णिया शहर पूरी तरह अंधकारमय रहेगा और सड़क से लेकर घरों तक सभी प्रकार की बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था बंद रहेगी। हालांकि मेडिकल एवं अस्पताल जैसी आवश्यक सेवाओं को इससे अलग रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल शुरू होने से पहले दो मिनट का सायरन बजाया जाएगा और […]

Noimg

PURNIA : पूर्णिया में 19 मई को लगेगा “सहयोग शिविर”, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले में 19 मई 2026 को आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” की तैयारियों को लेकर मंगलवार को महानंदा सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने की। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 18 मई तक संबंधित पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में नागरिकों से नियमित रूप से आवेदन प्राप्त किए जाएं तथा शिविर से पूर्व ही प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन के अनुसार 19 मई को जिले के 14 प्रखंडों की चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें […]

Noimg

KATIHAR : कटिहार में 5.38 करोड़ की सड़क योजना का शिलान्यास || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटिहार। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मंगलवार को कटिहार प्रखंड अंतर्गत कटिहार पंचायत के छीटाबाड़ी-सोनैली रोड से पीएमजीएसवाई सड़क होते हुए सरबासा, नया टोला, लोहार टोला एवं दीग्घी टोला तक बनने वाली सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क योजना पर करीब 5 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह के प्रतिनिधि राधा रमण सिंह, पंचायत मुखिया मनोज हांसदा, भाजपा के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र यादव, धर्मनाथ तिवारी, भाजपा नेता अमित गुप्ता उर्फ बबलू, नन्नी तांती, भुवन मंडल, गणेश शाह, अनिल चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर तारकिशोर प्रसाद […]

Noimg

PURNIA : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पूर्णिया के काझा स्थित शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जागरूकता कार्यक्रम, लघु नाटक और गीतों की प्रस्तुति देकर समाज में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया। विद्यार्थियों ने मानवता की सेवा, निस्वार्थ भाव और मरीजों की बेहतर देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कॉलेज की निदेशक नूतन गुप्ता ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा […]