0
(0)



भागलपुर।भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई।


बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्लानिंग एरिया का विस्तार कर नए इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नए बायपास, चौड़ी सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार की जा रही है।

डीएम ने पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता बताते हुए पौधारोपण अभियान, जल निकायों के संरक्षण और आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि तय समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारा जाए।


बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मुखिया, प्रमुख एवं नगर आयुक्त ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य भागलपुर को स्वच्छ, हरित और विकसित जिले के रूप में स्थापित करना है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: